Aaj ka Rashifal: सिंह वालों को रेस्टोरेंट के बिजनेस में होगा लाभ, कन्या की बढ़ेगी आमदनी, तुला वृश्चिक दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 29 August 2025 Shukravar Singh Kanya Tula Vrashchik Daily Horoscope: सिंह वालों को रेस्टोरेंट के बिजनेस में होगा लाभ, कन्या की बढ़ेगी आमदनी, तुला वृश्चिक दैनिक राशिफल

aaj-ka-Rashifal-29--August-astrology-hindi-news

aaj-ka-Rashifal-29--August-astrology-hindi-news

Aaj ka Rashifal 29 August 2025 Shukravar Singh Kanya Tula Vrashchik Daily Horoscope: हिन्दू पंचांग के अनुसार शुक्रवार 29 अगस्त को भाद्रपद शुक्ल पक्ष, षष्ठी तिथि रहेगी। ऐसे में शुक्रवार 29 अगस्त को बदली ग्रहों की चाल सभी 12 राशियों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आती है।

चलिए जानते हैं पंचांग में ग्रहों की चाल सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक के लिए क्या खास ला रही है। पढ़ें आज का राशिफल। (Today Horoscope)

सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक दैनिक राशिफल 29 अगस्त

सिंह राशि (Leo) दैनिक राशिफल 29 अगस्त

सिंह राशि वालों के लिए दिन तनाव भरा रह सकता है। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो आपको ऑफिस का काम तय समय पर पूरा करना होगा। यदि आप रेस्टोरेंट से बिजनेस से जुड़े हैं तो आपको व्यापार में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत रहेगी।

यदि आप स्टूडेंट हैं तो आपके प्रोजेक्ट पूरे करेंगे। दांपत्य जीवन में मिठास आएगी। 29 अगस्त के ज्योतिषीय उपाय में आपको सूर्य देव को अर्घ्य देने की सलाह दी जा रही है। शुक्रवार के लिए आपका लकी कलर सुनहरा और लकी नंबर 1 रहेगा।

कन्या राशि (Virgo) दैनिक राशिफल 29 अगस्त

कन्या राशि वालों में जो मीडिया या शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें दिन लाभकारी रहेगा। यदि आप व्यापारी हैं तो आपको साइबर कैफ़े के बिजनेस में लाभ हो सकता है। आर्थिक दृष्टि से दिन आमदनी में वृद्धि कराएगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपको सफलता मिलेगी।

यदि आप लव लाइफ में हैं तो आपका लवमेट आपके लिए सरप्राइज दे सकता है। ज्येतिषीय उपाय में आपको गाय को हरा चारा खिलाने की सलाह दी जा रही है। शुक्रवार के लिए आपका लकी कलर नीला और लकी नंबर 7 रहेगा।

Kundli Vishesh Yog: कुंडली में बेहद खतरनाक माने जाते हैं ये सात योग, कब बनते हैं, क्या असर होता है, जानें उपाय

तुला राशि (Libra) दैनिक राशिफल 29 अगस्त

तुला राशि वालों के लिए करियर में प्रयास सफल होंगे। यदि आप कॉस्मेटिक कारोबार से जुड़ें हैं तो आपके प्रोडक्ट की बिक्री अच्छी होगी। आर्थिक मामालें में आपकी कर्ज संबंधी परेशानी दूर होगी। लोन मिल सकता है।

यदि आप शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं तो आपको मेहनत करनी होगी। जीवनसाथी के साथ खुशनुमा समय बिताएंगे। शुक्रवार के ज्योतिषीय उपाय में आपको माँ सरस्वती को सफेद पुष्प अर्पित करने से लाभ होगा। 29 अगस्त को आपका लकी कलर सफेद और लकी नंबर 9 रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) दैनिक राशिफल 29 अगस्त

करियर में उछाल आएगा। नौकरी में प्रमोशन के योग बनते दिख रहे हैं। यदि आप बिजनेसमेन हैं तो आपको नया व्यापार शुरू करने के लिए दिन शुभ है। यदि आप ट्रांसपोर्ट के कारोबार से जुड़े हैं तो आपको लाभ होगा।

विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा। यदि आप लव लाइफ में हैं तो आपको दांपत्य रिश्तों में चल रहा तनाव कम हो सकता है। शुक्रवार के ज्योतिषीय उपाय में आपको शिव परिवार का पूजन करने के लिए सलाह दी जा रही है। 29 अगस्त के लिए आपका लकी कलर काला और लकी नंबर 8 रहेगा।

यह भी पढ़ें : Aaj ka Rashifal: मीन को मिल सकती है गुड न्यूज, पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाने से बनेंगे धनु के काम, मकर कुंभ दैनिक राशिफल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article