Aaj ka Rashifal: मकर को दुश्मन बनकर दोस्त दे सकते हैं धोखा, मीन वाले प्रॉपर्टी मामलों में रहे सावधान, धनु-कुंभ का हाल

Aaj ka Rashifal 28 April 2025 Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope: मकर को दोस्त दुश्मन बनकर दे सकते हैं धोखा, मीन वाले प्रॉपर्टी मामलों में रहे सावधान, धनु-कुंभ का हाल aaj-ka-rashifal-29-april-2025-Mangalvar-daily-horoscope-dhanu-makar-kumbh-meen-rashi-dainik-rashifal-dwitiya tithi astrology-hindi-news-pds

Aaj-ka-Rashifal-29-April-2025-Dhanu-Makar-Kumbh-Meen-Daily-Horoscope

Aaj-ka-Rashifal-29-April-2025-Dhanu-Makar-Kumbh-Meen-Daily-Horoscope

Aaj ka Rashifal 29 Arpil 2025 Mangalvar Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope: मंगलवार 29 अप्रैल के राशिफल में ग्रहों की चाल सभी के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आएगी। हिन्दू पंचांग (Hindu Panchang) के अनुसार राशि चक्र की अंतिम चार राशि धनु, मकर, कुंभ, मीन के लिए शुभ अशुभ दोनों परिणाम लेकर आएगा।

मकर राशि (Makar Rashifal) वालों को दोस्तों से सावधान रहने की जरूरत है। तो वहीं मीन (Meen Rashifal) राशि वालों को प्रॉपर्टी के मामलों में सावधान रहना होगा।

चलिए जानते हैं आज के राशिफल में धनु, मकर, कुंभ, मीन के लिए क्या खास रहने वाला है। पढ़ें दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ।

बा​की राशियों के लिए मंगलवार का दिन (Mangalvar ka Rashifal) आज के राशिफल में क्या खास लेकर आएगा पढ़ें दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ।

धनु, मकर, कुंभ, मीन का  दैनिक राशिफल (Dhanu, Makar, Kumbh, Meen) 

धनु राशि का दैनिक राशिफल (Dhanu Rashi Dainik Rashifal) 

धनु राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन मिलाजुला असर दिखाएगा। यदि आप सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े हैं तो आपको समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। व्यापारी आज नए काम की योजना बना सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपके सारे रुके हुए काम पूरे होंगे। बच्चों की डिमांड पूरी करने के लिए आप कुछ नई चीज की खरीदारी कर सकते हैं। जीवनसाथी के बीच चल रही दूरियां दूर होंगे। आपसी तालमेल के आपकी नजदीकियां बढ़ेंगीं।

प्रॉपर्टी में निवेश करने से के लिए अच्छा है। आपके काम बेहतर होंगे।

मकर राशि का दैनिक राशिफल (Makar Rashi Daily Horoscope) 

मकर राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन मिलाजुला रहेगा। व्यापारी हैं तो आपको प्रॉफिट के लिए मेहनत करनी होगी। दोपहर बाद से कमाई के लिए दिन शुभ होगा। यदि आप स्टूडेंट हैं तो आप नई रिसर्च में भाग ले सकते हैं। जो आपका नॉलेज बढ़ाएगा। हो सकता है काम के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर जाएं। विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। दोस्त दुश्मन बनकर आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। बच्चों के साथ मौज-मस्ती में समय बिता पाएंगे।

यह भी पढ़ें: Aaj ka Rashifal: अक्षय तृतीया पर मीन की बड़ी डील हो सकती है फायनल, धनु वाले शुरू कर सकते हैं नए काम, मकर-कुंभ का राशिफल

कुंभ राशि का राशिफल (Kumbh Rashi Daily Horoscope) 

कुंभ राशि में समाज के कामों से जुड़े हैं उनके लिए मंगलवार का दिन अच्छा रहेगा। छवि बेहतर होगी। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े जातकों का इंप्रेशन आज बढ़ेगा। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से पहले बहुत सोच विचार कर लें। सावधानी जरूरी है। परिवार में किसी की तबीयत अचानक खराब होने से दुखी रहेंगे। मित्रों से सहयोग मिलेगा। घर में मांगलिक कार्य हो सकता है।

मीन राशि का राशिफल (Meen Rashi Daily Horoscope) 

मीन राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन मिलाजुला रहेगा। व्यापारियों को काम में परिवर्तन के लिए सही है। कोई नया काम शुरू करने के लिए दिन शुभ रहेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। मन खुश रहेगा। विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ कुछ प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे, जिससे उनकी पढ़ाई में रुचि बढ़ सकती है। निवेश करने की लिए दिन अच्छा नहीं है। आपको थोड़ा रुकना होगा। प्रॉपर्टी के काम में सावधानी रहने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें: 

Akshaya Tritiya: अक्षय तृतीया पर जन्मे बच्चों का कैसा होता है भाग्य, जानें क्या कहता है ज्योतिष

Aaj ka Rashifal: सिंह-कन्या वाले लव मेट के साथ बिताएंगे रोमांटिक शाम, वृश्चिक के लिए खुशियां आएगा मंगलवार, तुला का हाल

Akshaya Tritiya Upay: अक्षय तृतीया पर सोना ही नहीं, पीली कौड़ी भी खोल सकती है आपकी किस्मत, जानें कैसे

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article