Aaj ka Rashifal: मेष को आय में वृद्धि के योग,वृष वाले कार्यस्थल पर अनावश्यक विवाद से बचें, मिथुन-कर्क का दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal: मेष को आय में वृद्धि के योग,वृष वाले कार्यस्थल पर अनावश्यक विवाद से बचें, मिथुन कर्क का दैनिक राशिफल aaj-ka-rashifal-27-june-2025-shukravar-ashadha-gupt-navratri-dwitiya-tithi-daily-horoscope-mesh vrash mithun kark-rashi-love-career-family-dainik-rashifal-astrology-hindi-news-pds

Aaj-ka-Rashifal--27-June--mesh-vrash-mithun-kark---Rashifal-Astrology--Hindi-News_jyotish-upay

Aaj-ka-Rashifal--27-June--mesh-vrash-mithun-kark---Rashifal-Astrology--Hindi-News_jyotish-upay

Aaj ka Rashifal 27 June 2025 Shukravar Ashadha Gupt Navratri Dwitiya Tithi Day 2 Mesh Vrash Mithun Kark  Daily Horoscope: शुक्रवार को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि (Dwitiya Tithi) रहेगी। शुक्रवार 27 जून को ग्रहों की चाल (Grah Gochar) नक्षत्रों के संयोग आपके लिए शुभ फल देंगे।

चलिए जानते हैं गुप्त नवरात्रि का दूसरा दिन मेष, वृष, मिथुन, कर्क के आज 27 जून का राशिफल (Today Horoscope) में क्या खास लेकर आएगा।

मेष, वृष, मिथुन, कर्क दैनिक राशिफल 27 जून राशिफल

मेष राशि (Aries) दैनिक राशिफल 27 जून राशिफल

मेष राशि वालों के लिए कार्यस्थल में कार्यशैली और नेतृत्व से सभी प्रभावित होंगे। यदि आप व्यापारी हैं आपको व्यापार में नए साझेदार से जुड़ने का प्रस्ताव आपको मिल सकता है। आय में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। निवेश की संभावनाएं बनेंगी। आपका दिन ऊर्जा भरा रहेगा। शुक्रवार का दिन भागदौड़ी भरा रहेगा। पढ़ाई में आपका मन लगेगा। यदि आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं तो उसमें प्रगति होगी। लव लाइफ में हैं दिन सामान्य होगा।

मंगल ग्रह का प्रभाव आपको साहस और आत्मविश्वास बढ़ाने का काम करता है। मसूर की दाल लाल कपड़े में बांधकर हनुमान मंदिर में चढ़ाने से आपको लाभ होगा। 27 जून के लिए आपका लकी कलर लाल और लकी नंबर 9 रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus) दैनिक राशिफल 27 जून राशिफल

वृषभ राशि वालों के लिए कार्यस्थल पर अनावश्यक विवाद से बचने की सलाह दी जा रही है। 27 जून को आपका रुका हुआ पैसा मिलने के योग बन रहे है। खर्च बढ़ने आपका बजट बिगड़ सकता है। शुक्रवार को आपको एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

पढ़ाई में फोकस बनाए रखने की जरूरत है। पारिवार में किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। परिवार में मेहमानों का आगमन होने से मन प्रसन्न करेगा। शुक्र-चंद्र की युति से आपकी भावनाएं बदलेगी। लक्ष्मी मंदिर में इत्र चढ़ाने से मां लक्ष्मी की कृपा रहेगी। शुक्रवार को आपका लकी कलर सफेद और लकी नंबर 6 है।

मिथुन राशि (Gemini) दैनिक राशिफल 27 जून राशिफल

मिथुन राशि वालों के लिए शुक्रवार को नई शुरुआत के लिए दिन उत्तम है। यदि आप व्यापारी हैं तो छोटे व्यापार में निवेश लाभकारी आपके लिए होगा। आपके काम में स्थिरता बनी रहेगी। फालतू खर्च से बचने की सलाह आपको दी जा रही है। मानसिक तनाव से दूरी रखने की कोशिश करें। तो आपके लिए अच्छा होगा।

यदि छात्र हैं तो आपको नई दिशा मिल सकती है। जो आपके ​करियर में ला सकता है। यदि आप लव लाइफ में हैं तो लव पार्टनर से आपके रिश्ते मजबूत होंगे। संतान की संगति पर ध्यान देने की जरूरत है। वरना परेशानी हो सकती है। बुध ग्रह आपकी निर्णय क्षमता को बढ़ाएगा। 27 जून को आप हरी घास गाय को खिलाएंगे तो परिणाम अनुकूल होंगे। शुक्रवार को आपका लकी कलर हरा और लकी नंबर 5 रहेगा।

कर्क राशि (Cancer) दैनिक राशिफल 27 जून राशिफल

कर्क राशि वालों के लिए अपेक्षित परिणाम नहीं मिल दिन पाएंगे। संयम से काम करने की सलाह आपको दी जा रही है। पुराने संपर्क आपको लाभ दिला सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से दिन सामान्य रहने वाला है।

पुराना रोग आपको परेशान कर सकता है। एकाग्रता में कमी रहेगी। दांपत्य जीवन में तनाव बढ़ सकता है। चंद्रमा मानसिक द्वंद्व को बढ़ाएगा। शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाने से लाभ होगा। कर्क राशि का लकी कलर सफेद और लकी नंबर 2 रहेगा।

यह भी पढ़ें: Aaj ka Rashifal: सिंह वाले अनावश्यक खर्चों से बचें, कन्या के लिए दिन होगा लकी, तुला-वृश्चिक का दैनिक राशिफल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article