Aaj ka Rashifal: धनु के करियर में आएगा उछाल, मकर को ऑफिस में यादगार होगा दिन, कुंभ-मीन का दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 27 June 2025 Shukravar  Ashadha Gupt Navratri Dwitiya Tithi Day 2 Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope: धनु के करियर में आएगा उछाल, मकर को ऑफिस में यादगार होगा दिन, कुंभ-मीन का दैनिक राशिफल

Aaj-ka-Rashifal-27-June--Dhanu-Makar-Kumbh-Meen-Saptahik-Rashifal-Astrologh-Hindi-News

Aaj ka Rashifal 27 June 2025 Shukravar  Ashadha Gupt Navratri Dwitiya Tithi Day 2 Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope:  शुक्रवार को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की  द्वितीया  तिथि ( Dwitiya Tithi) रहेगी। शुक्रवार 27 जून को ग्रहों की चाल (Grah Gochar) नक्षत्रों के संयोग आपके लिए शुभ फल देंगे।

27 जून से आषाढ़ गुप्त नवरात्रि (Gupt Navratri Day 2)  की शुरुआत हो रही है। चलिए जानते हैं गुप्त नवरात्रि का दूसरा दिन धनु, मकर, कुंभ, मीन के आज 27 जून का राशिफल (Today Horoscope) में क्या खास लेकर आएगा।

धनु, मकर, कुंभ, मीन दैनिक राशिफल 27 जून

धनु राशि (Sagittarius) दैनिक राशिफल 27 जून

धनु राशि वालों को 27 जून गुप्त नवरात्रि का दूसरा दिन करियर के लिहाज से आपको उछाल लेकर आएगा। विदेश में जो नौकरी कर रहे हैं उन लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। यदि कानून या शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हैं तो आपको व्यापार में लाभ होगा। आर्थिक लाभ की बात करें तो आपको निवेश में लाभ मिलेगा। आय के नए साधन आपके लिए खुलेंगे। सेहत की बात करें तो आपको जांघ या ज्वर से संबंधी समस्या परेशान कर सकती है।

इस राशि के जो विद्यार्थी उच्च शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हैं उन्हें सफलता के योग बन रहे हैं। यदि लव लाइफ में हैं तो आप परिवार के साथ किसी धार्मिक कार्य में शामिल हो सकते हैं। ग्रहों की बात करें तो गुरु की कृपा से आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी। शुक्रवार को आप पीले कपड़े पहनकर मंदिर में जाएंगे तो आपको लाभ होगा। धनु वालों के लिए 27 जून का लकी 3 रहेगा।

मकर राशि (Capricorn) दैनिक राशिफल 27 जून

मकर राशि वालों को शुक्रवार का दिन ऑफिस में यादगार रहेगा। यदि आप संपत्ति या कंस्ट्रकशन के काम से जुड़ हैं तो आपको लाभ मिलेगा। आर्थिक मामलों में दिन परेशानी भरा रहेगा। आपके पारिवारिक खर्चें बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह आपको दी जा रही है।

हड्डियों या घुटनों की समस्या आपको हो सकती है। इस राशि के जो विद्यार्थी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं उन्हें सफलता मिलेगी। यदि लव लाइफ में हैं तो आपको जीवनसाथी के साथ मनमुटाव का सामना करना पड़ हैं। मकर राशि वालों पर शनि की चाल प्रभाव डाल सकती है। पर ये असर अनुकूल रहेगा। मकर राशि वालों को शनिवार को काले तिल का दान करने से लाभ होगा। शुक्रवार को आपका लकी कलर स्लेटी यानी ग्रे रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) दैनिक राशिफल 27 जून

कुंभ राशि वालों में करियर को लेकर आईटी, रिसर्च या सोशल वर्क से जुड़े लोगों को लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। यदि आप व्यापारी हैं तो आपको बिजनेस में नये प्रयोग देखने को मिल सकता है। आपको फ्रीलांस के काम से धन लाभ के योग बन रहे हैं। सिरदर्द या अनिद्रा की समस्या आपको परेशान कर सकती है। विज्ञान या नवाचार से जुड़ी यदि कोई शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं तो उसमें सफलता के योग बनते दिख रहे हैं। लव लाइफ में हैं तो आपको संयम से काम लेने की सलाह दी जा रही है।
शनि और बुध का असर आप पर दिखाई देगा। शनिवार को नीले वस्त्र दान करने से आपको लाभ होगा। शुक्रवार को आपका लकी कलर नीला है।

मीन राशि (Pisces) दैनिक राशिफल 27 जून

मीन राशि वालों के लिए करियर के लिए लिहाज से दिन खास रहेगा। कला, संगीत या परामर्श से जुड़े हैं तो आपको इन पेशों में सफलता मिलेगी। यदि व्यापारी हैं तो आपको कर्ज से बचना होगा। साझेदारी में पारदर्शिता रखने से काम होंगे। आय में उतार-चढ़ाव की संभवना दिखाई दे रही है इसलिए बजट बनाकर चलना होगा। मानसिक थकावट से परेशान हो सकते हैं। कल्पनाशक्ति और रचनात्मकता के कामों में आपको लाभ मिलेगा। यदि लव लाइफ में हैं तो आपको भावनात्मक विवाद से बचना होगा। गुरु और चंद्र की युति से आपकी भावनाएं तीव्रता बढ़ेगी। बृहस्पतिवार को चने की दाल का दान करने की सलाह दी जा रही है।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article