Aaj ka Rashifal: सिंह को हरियाली तीज पर करियर में मिलेगी खुशखबरी, कन्या वाले पैसों के लेन देन में रहें सतर्क

Aaj ka Rashifal 27 July 2025 Ravivar Sunday Hariyali Teej Singh Kanya Tula Vrashchik Daily Horoscope: सिंह को हरियाली तीज पर करियर में मिलेगी खुशखबरी, कन्या वाले पैसों के लेन देन में रहें सतर्क aaj-ka-rashifal-27-july-2025-ravivar-sunday-hariyali-teej-daily-horoscope-singh-kanya-tula-vrashchik-rashi-dainik-rashifal-jyotish-upay-astrology-hindi-news-pds

Aaj-ka-Rashifal--27--July--mesh-vrash-mithun-kark---Rashifal-Astrology--Hindi-News_jyotish-upay

Aaj-ka-Rashifal--27--July--mesh-vrash-mithun-kark---Rashifal-Astrology--Hindi-News_jyotish-upay

Aaj ka Rashifal 27 July 2025 Ravivar Sunday Hariyali Teej Singh Kanya Tula Vrashchik Daily Horoscope: हिन्दू पंचांग के अनुसार रविवार 27 जुलाई को सावन माह की शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि रहेगी। इसे हरियाली तीज भी कहा जाता है। ऐसे में 27 जुलाई हरियाली तीज पर बदली ग्रहों की चाल सभी 12 राशियों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आती है।

रविवार 27 जुलाई को ग्रहों की चाल (July Grah Gochar 2025) नक्षत्रों के संयोग आपके लिए शुभ फल देंगे। चलिए जानते हैं सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक का दैनिक राशिफल के लिए दैनिक राशिफल आज रविवार 27 जुलाई का राशिफल (Today Horoscope) में क्या खास लेकर आएगा।

सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक दैनिक राशिफल

सिंह राशि दैनिक राशिफल

सिंह राशि के जातकों के लिए रविवार हरियाली तीज का दिन थोड़ा व्यस्त रह सकता है। कुछ लोगों को कारोबार शुरू करने या उसमें हाथ बँटाने की जरूरत पड़ सकती है। मां की सेहत को लेकर चिंतित रहेंगे। इसलिए ध्यान रखना ज़रूरी होगा। करियर को लेकर खुशी मिलेगी। प्रगति के योग बनते दिख रहे हैं। काम में उन्नति के संकेत हैं।

लव लाइफ में हैं तो अच्छा अनुभव होगा। पारिवारिक ज़िम्मेदारियों आर्थिक स्थिति पर असर डालेंगी। रविवार 27 जुलाई को दिन को अच्छा बनाने के लिए शिवजी के 12 नामों का स्मरण करने से लाभ होगा। यदि आप गाड़ी खरीदने की सोच रहे हैं तो दिन शुभ होगा। हरियाली तीज पर शुभ अंक 7 और भाग्यशाली रंग लाल रहेगा।

कन्या राशि दैनिक राशिफल

कन्या राशि के लोगों के लिए रविवार हरियाली तीज का दिन खास रहेगा। परिवार में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। पैसों के लेन-देन से रविवार को बचने की सलाह दी जा रही है।

सेहत सामान्य रहेगी। काम के सिलसिले में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगां यात्रा पर परेशानी बढ़ेगी। रविवार को शिवपुराण का पाठ करने से लाभ होगा। अपनों का ख्याल रखें। 27 जुलाई को आपका शुभ अंक 5 और लकी कलर हरा रहेगा।

Weekly Horoscope 2025: सिंह-कन्या को धन लाभ के योग, तुला-वृश्चिक के लिए क्या हैं संकेत, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

तुला राशि दैनिक राशिफल

तुला राशि के जातकों के लिए हरियाली तीज का दिन वाणी पर संयम रखने की सलाह दे रहा है। अफवाहों से फालतू के वाद विवाद से दूर रहने की सलाह आपको दी जा रही है। भाई-बहनों के साथ संपत्ति को लेकर कुछ वाद विवाद हो सकता है। मानसिक तनाव रहेगा। सेहत को लेकर चिंता बनी रहेगी।

करियर में उछाल आएग। प्रगति के नए रास्ते खुलेंगे। प्रेम जीवन में रविवार को कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। हरियाली तीज पर आपको शिव चालीसा का पाठ करने की सलाह दी जा रही है। ननिहाल पक्ष से आर्थिक धन लाभ के संकेत दिख रहे हैं। 27 जुलाई को शुभ अंक 5 और भाग्यशाली रंग आसमानी रहेगा।

वृश्चिक राशि दैनिक राशिफल

वृश्चिक राशि वालों के लिए रविवार का दिन मिला-जुला असर दिखाएगा। बेवजह तनाव लेने से बचना होगा। निवेश करने से पहले थोड़ा सोच-समझकर विचार लें।

परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर टेंशन में रहेंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। बैंकिंग या आर्थिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को करियर में फायदा होगा। रविवार 27 जुलाई हरियाली तीज का दिन आपको मनपसंद जीवनसाथी से मिलने के योग बना रहा है। संडे को आपको शिव मंत्र का जाप करने की सलाह दे रहा है।

यात्रा के योग भी बन रहे हैं, लेकिन सावधानी ज़रूरी है। आपका शुभ अंक 5 और रंग क्रीम है।

यह भी पढ़ें:  Aaj ka Rashifal:मकर के खिलाफ विरोधी रच सकते हैं षणयंत्र, मीन की लवलाइफ में आएगा रोमांचक मोड़! कुंभ हरियाली तीज राशिफल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article