Aaj ka Rashifal: सिंह वाले वाणी पर रखें संयम, मसूर की दाल से बनेंगे कन्या के काम, तुला वृश्चिक का दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 24 June 2025 Mangalvar Tuesday Trayodashi Tithi Singh Kanya Tula vrashchik  Daily Horoscope: सिंह वाले वाणी पर रखें संयम, मसूर की दाल से बनेंगे कन्या के काम, तुला वृश्चिक का दैनिक राशिफल aaj-ka-rashifal-24-june-2025-mangalvar-trayodashi-dwadashi-tithi-daily-horoscope-singh-kanya-tula-vrashchik-rashi-love-career-family-dainik-rashifal-astrology-hindi-news-pds

Aaj-ka-Rashifal--24--June--singh-kanya-tula-vrashchik-Rashifal-Astrology-Hindi-News_

Aaj-ka-Rashifal--24--June--singh-kanya-tula-vrashchik-Rashifal-Astrology-Hindi-News_

Aaj ka Rashifal 24 June 2025 Mangalvar Tuesday Trayodashi Tithi Singh Kanya Tula vrashchik  Daily Horoscope: मंगलवार को ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि ( Trayodashi Tithi) रहेगी। इसे मंगलवार 24 जून का दिन राशि चक्र की आखिरी चार राशि के लिए खास रहेगा।

मंगलवार 24 जून को ग्रहों की चाल (Grah Gochar) नक्षत्रों के संयोग आपके लिए शुभ फल देंगे। चलिए जानते हैं दैनिक राशिफल का सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक आज 24 जून का राशिफल (Today Horoscope)।

सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक दैनिक राशिफल

सिंह राशि (Leo) दैनिक राशिफल 24 जून 2025

सिंह राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। 24 जून को आप जिससे भी मिलेंगे वो आपसे प्रभावित होगा। व्यापार में आपको परिवार का सहयोग मिलेगा। यदि आप कामकाजी हैं तो आपको वर्क प्लेस पर वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जा रही है। अपने करियर को लेकर मन में असमंजस्य की स्थिति पैदा हो सकती है। पर ये जल्दी दूर भी हो जाएगी। सेहत पहले से अच्छी रहेगी। ड्राई फूड खाने की सलाह आपको दी जा रही है। दांप्तय जीवन चल रहा विवाद दूर होगा। खर्चों को कंट्रोल करने की सलाह आपको दी जा रही है। सूर्य भगवान को जल अर्पित करने से काम आसान हो जाएंगे।

कन्या राशि (Virgo) दैनिक राशिफल 24 जून 2025

कन्या राशि वाले मंगलवार को घर और ऑफिस दोनों जगह प्रकृति का आनंद लेंगे। आर्थिक रूप से स्थिति मजबूत होगी।
अपने अधूरे कामों को पूरा करने के लिए भी दिन अनुकूल है। आपका कॉफिडेंस ही आपको सक्सेस दिलाएगा। सरकारी काम कराने में आपको धैर्य से काम लेना होगा। जो छात्र नए पाठ्यक्रम में प्रवेश लेना चाहते हैं उनके लिए समय अनुकूल है। बच्चों की कामयाबी पर आपको गर्व महसूस होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। भाई-बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। मसूर की दाल दान करने से आपके काम बनेंगे।

Dhanu July Month Horoscope: धनु के लिए करियर में उन्नति के संकेत, जुलाई में और क्या होगा खास, पढ़ें आर्थिक-लव राशिफल

तुला राशि (Libra) दैनिक राशिफल 24 जून 2025

तुला राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन जोश भरा रहेगा। 24 जून को आपके मन में नए-नए विचार आ सकते हैं। आप अपने प्लान में बदलाव ला सकते हैं। व्यापारी हैं तो उसमें कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। दिल की बजाए दिमाग से काम करने की सलाह आपको दी जा रही है। व्यापारियों को आर्थिक लाभ से कर्ज में छुटकारा मिलेगा।
24 जून मंगलवार को आपको कार्यालय में प्रमोशन होने के चांस बनते दिख रहे हैं।

संगीत से जुड़े हैं तो आपको अच्छी जॉब के ऑफर आ सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) दैनिक राशिफल 24 जून 2025

वृश्चिक राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन प्रॉपर्टी में निवेश करने की सलाह दे रहा है। बड़े-बुजुर्गों की सलाह आपके लिए लाभकारी साबित हो सकती है। 24 जून को धन लाभ का योग बन रहे हैं। समाज कल्याण की तरफ भी आपकी रुचि रहेगी। शत्रु आपको हराने की कोशिश करेंगे पर ये करने में सफल नहीं होंगे। नौकरीपेशा हैं तो सफलता के योग हैं। आपको ऑफिस में किसी बड़े अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। व्यापारियों को आय के नए साधन मिलेंगे। पुराने मित्र का अचानक फोन आएगा।
जरूरतमंद को भोजन कराने से आर्थिक पक्ष मजबूत होने से संकेत हैं।

यह भी पढ़ें: 

Kumbh July Month Horoscope: कुंभ वालों के लिए खास होगा जुलाई का महीना, करियर को लेकर होगा नया फेरबदल, मासिक राशिफल

Aaj ka Rashifal: मकर-मीन राशि वालों को नौकरी में प्रमोशन के योग, धनु को लवमैरिज के योग, कुंभ राशि का दैनिक राशिफल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article