Aaj ka Rashifal: मकर को अचानल धनलाभ के योग, धनु को पीपल की परिक्रमा करने से होगा लाभ, कुंभ-मीन दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 23 August 2025 Shanivar Shani Amavasya Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope: मकर को अचानल धनलाभ के योग, धनु को पीपल की परिक्रमा करने से होगा लाभ, कुंभ-मीन दैनिक राशिफल

aaj-ka-Rashifal-23--August-Dhanu-makar-kumbh-meen-Daily-Horoscope-jyotish-astrology-hindi-news

aaj-ka-Rashifal-23--August-Dhanu-makar-kumbh-meen-Daily-Horoscope-jyotish-astrology-hindi-news

Aaj ka Rashifal 23 August 2025 Shanivar Shani Amavasya Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope: हिन्दू पंचांग के अनुसार शनिवार 23 अगस्त को भाद्रपद कृष्ण पक्ष, अमावस्या तिथि रहेगी।

इसे शनि अमावस्या (Shanishchari Amavasya) भी कहते हैं. ऐसे में  शनिवार 23 अगस्त को बदली ग्रहों की चाल सभी 12 राशियों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आती है।

शनिवार 23 अगस्त को ग्रहों की चाल (August Grah Gochar 2025) नक्षत्रों के संयोग आपके लिए शुभ फल देंगे। चलिए जानते हैं धनु, मकर, कुंभ, मीन के लिए दैनिक राशिफल आज शनिवार 23 अगस्त का राशिफल (Today Horoscope) क्या खास लेकर आएगा।

धनु, मकर, कुंभ, मीन 23 अगस्त 2025

धनु राशि (Sagittarius) दैनिक राशिफल शनिवार 23 अगस्त

धनु राशि वालों को शनिवार को करियर को लेकर सतर्क रहना होगा। आप पर काम को लेकर नई जिम्मेदारियाँ मिल सकती हैं। जिन्हें सही ढंग से निभाना होगा। यदि आप व्यापारी हैं तो आप व्यापार में नए बिजनेस में निवेश की प्लानिंग कर सकते हैं।

सामाजिक में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। लाभ के योग बनते दिख रहे हैं। यदि आप स्टूडेंट हैं तो आपको अपने लक्ष्य प्राप्ति के लिए प्रयास करना होगा। जीवनसाथी से कोई उपहार मिल सकता है।

शनिवार 23 अगस्त के ज्योतिषीय उपाय में आपको पीपल के पेड़ की परिक्रमा करने की सलाह दी जा रही है। शनिवार को आपका शुभ रंग पीला और शुभ अंक 8 रहेगा।

मकर राशि (Capricorn) दैनिक राशिफल शनिवार 23 अगस्त

मकर राशि वालों को करियर में नए अवसर मिलेंगे। ऑफिस में कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। यदि आप व्यापारी हैं तो आपको व्यापार में अचानक धन लाभ हो सकता है। आय में बढ़ोतरी हो सकती है।

यदि आप स्टूडेंट है। तो आपको विद्यार्थियों को सफलता के नए अवसर प्राप्त होंगे। परिवार और संतान से आपको सुख और आनंद प्राप्त होगा। 23 अगस्त को आपको शनि देव को सरसों का तेल अर्पित करने की सलाह दी जा रही है। शनिवार के लिए आपका शुभ रंग काला और शुभ अंक 10 है।

Weekly Horoscope 2025: सिंह-कन्या वाले रहें संभलकर, तुला के शत्रु होंगे परास्त, वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

कुंभ राशि (Aquarius) दैनिक राशिफल शनिवार 23 अगस्त

कुंभ राशि वालों के लिए शनिवार का दिन बड़े भाई की मदद से काम में सफलता दिलाएगा। यदि आप व्यापारी हैं तो आपके मन में नए विचार आ सकते हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखने करने की सलाह दी जा रही है।

यदि आप स्टूडेंट हैं तो आपको पढ़ाई में एकाग्रता पर ध्यान देना होगा। जीवनसाथी का ध्यान रखें। शनिवार को आपको ज्योतिषीय उपाय में गरीबों को अन्न दान करने की सलाह दी जा रही है। 23 अगस्त को आपका लकी रंग बैंगनी और लकी नंबर 11 रहेगा।

Weekly Horoscope 2025: वृष वाले कार्यालय में रहें सतर्क, गाय को हरा चारा खिलाने से बनेंगे मेष के काम, मिथुन-कर्क राशिफल

मीन राशि (Pisces) दैनिक राशिफल शनिवार 23 अगस्त

मीन राशि वालों के काम की ऑफिस में सराहना होगी। यदि आप व्यापारी हैं तो आपको कारोबार में लाभ होगा। आर्थिक दृष्टि से दिन लाभ दिलाएगा।

यदि आप स्टूडेंट हैं तो आपको परिवार में सहयोग और प्रेम मिलेगा। शनिवार के ज्योतिषीय उपाय में आपको भगवान शिव को बेलपत्र चढ़ाने की सलाह दी जा रही है। 23 अगस्त को आपका शुभ रंग हरा और शुभ अंक 12 होगा।

यह भी पढ़ें: Pitru Paksha 2025 Gayaji E-Pind Daan: पितृपक्ष के लिए घर बैठे कर सकेंगे ई-पिंडदान, बुकिंग शुरू, कहां-कैसे कर सकते हैं

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article