Aaj ka Rashifal: मेष को धन लाभ के योग, पर खर्चे बढ़ेंगे, वृष की लव लाइफ रहेगी खास, पढ़ें मिथुन-कर्क का दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 22 May 2025 Guruvar Dashmi Tithi Mesh Vrash Mithun Kark Daily Horoscope: मेष को धन लाभ के योग, पर खर्चे बढ़ेंगे, वृष की लव लाइफ रहेगी खास, पढ़ें मिथुन-कर्क का दैनिक राशिफल aaj-ka-rashifal-22-may-2025-guruvar-dashmi-tithi-daily-horoscope-mesh vrash mithun kark rashi-dainik-rashifal-astrology-hindi-news-pds

Aaj-ka-Rashifal-22--May-Mesh-Vrash-Mithun-Kark--Saptahik-Rashifal-Astrology-Hindi-News

Aaj-ka-Rashifal-22--May-Mesh-Vrash-Mithun-Kark--Saptahik-Rashifal-Astrology-Hindi-News

Aaj ka Rashifal 22 May 2025 Guruvar Dashmi Tithi Mesh Vrash Mithun Kark Daily Horoscope:  गुरुवार को ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष दशमी तिथि (Dashmi Tithi) रहेगी। गुरुवार का दिन राशि चक्र की आखिरी चार राशि के लिए खास रहेगा।

गुरुवार को ग्रहों की चाल (Grah Gochar) नक्षत्रों के संयोग आपके लिए शुभ फल देंगे। चलिए जानते हैं दैनिक राशिफल मेष, वृष, मिथुन, कर्क का दैनिक राशिफल का आज  22 मई का राशिफल (Today Horoscope)।

मेष, वृष, मिथुन, कर्क का दैनिक राशिफल

मेष राशि (Aries) दैनिक राशिफल - 22 मई 2025

मेष राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन लाभकारी होगा। कार्यों को लेकर मेंटली प्रिपेयर रहें तो आपके लिए बेहतर होगा। समाज आपका मान सम्मान बढ़ेगा। ये भी हो आपको काम के लिए सम्मानित भी कर दिया जाए। कड़ी मेहनत से काम करेंगे तो सफलता मिलेगी।

व्यापारी हैं तो आपको काम में सफलता पाने के लिए प्लानिंग के साथ काम करना होगा। धन लाभ के योग हैं। खर्चे आपके बढ़ सकते हैं। इसलिए सावधान रहें। बेवजह किसी के काम में टांग न अढ़ाएं। दांपत्य जीवन में जीवनसाथी से किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। यदि लव लाइफ में हैं तो दिन सामान्य रहेगा। आप अपने पार्टनर से आर्थिक मदद मांग सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus)- 22 मई 2025

वृषभ राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन मध्यम फल देने वाला रहेगा। खुद पर काफी ध्यान देने की सलाह आपको दी जा रही है। नए कपड़ों की खरीदारी कर सकते हैं। मौज मस्ती में समय बीतेगा। पारिवारिक जीवन आपका बढ़िया चलेगा। यदि लव लाइफ में हैं तो दिन सुख देने वाला रहेगा। मानसिक चिंता आपको परेशान कर सकती हैं। आपका भाग्य प्रबल रहेगा। परिवार में किसी बुजुर्ग की सेहत में उतर चढ़ाव देखने को मिल सकता है। काम को लेकर भागदौड़ रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini)- 22 मई 2025

मिथुन राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन अनुकूल रहेगा। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। समाज के प्रतिष्ठित लोगों से आपकी मुलाकात होगी। जो आपको लाभ दिला सकती है। सेहत में थोड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है। इसलिए जरूरी है आप सतर्क रहें। पारिवारिक वातावरण पहले से बेहतर होगा। लव लाइफ में हैं तो दिन आपके लिए पॉजिटिव रहेगा। पुरानी गलतफहमियां दूर कर पाएंगे। विवाहित हैं तो आपको तनाव झेलना पड़ सकता हे। कामकाज को लेकर दिन शानदार रहेगा।

कर्क राशि (Cancer)- 22 मई 2025

कर्क राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन चुनौती भरा रहेगा। यदि आप नौकरी पेशा हैं तो आपको कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। शत्रुओं से सावधान रहने की सलाह आपको दी जा रही है। विरोधी आपके खिलाफ कोई षड़यंत्र रच सकते हैं। वैवाहिक जीवन में पति-पत्नी के रिश्तों में मजबूती आएगी। लव लाइफ में प्यार बढ़ेगा। दिन रोमांस भरा रहेगा। व्यापार को लेकर दिन अच्छा रहेगा।

यह भी पढ़ें: Aaj ka Rashifal: सिंह का भाग्य रहेगा प्रबल, कन्या वाले लव पार्टनर से बात करने में रखें संयम, तुला-वृश्चिक का हाल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article