Aaj ka Rashifal: मकर की परेशानियां होगीं दूर, धनु को लव लाइफ में आ सकती है समस्या, पढ़ें मकर-कुंभ का दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 22 May 2025 Guruvar Dashmi Tithi Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope: मकर की परेशानियां होगीं दूर, धनु को लव लाइफ में आ सकती है समस्या, पढ़ें मकर-कुंभ का दैनिक राशिफल aaj-ka-rashifal-22-may-2025-Guruvar dashmi-tithi-daily-horoscope-dhanu-makar-kumbh-meen-rashi-dainik-rashifal-astrology-hindi-news-pds

Aaj-ka-Rashifal-22--May-Dhanu-Makar-Kumbh-Meen-Saptahik-Rashifal-Astrology-Hindi-News

Aaj-ka-Rashifal-22--May-Dhanu-Makar-Kumbh-Meen-Saptahik-Rashifal-Astrology-Hindi-News

Aaj ka Rashifal 22 May 2025 Guruvar Dashmi Tithi Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope:  गुरुवार को ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष दशमी तिथि (Dashmi Tithi) रहेगी। गुरुवार का दिन राशि चक्र की आखिरी चार राशि के लिए खास रहेगा।

गुरुवार को ग्रहों की चाल (Grah Gochar) नक्षत्रों के संयोग आपके लिए शुभ फल देंगे। चलिए जानते हैं दैनिक राशिफल धनु, मकर, कुंभ, मीन का आज  22 मई का राशिफल (Today Horoscope)।

दैनिक राशिफल 22 मई धनु, मकर, कुंभ, मीन

धनु राशि (Sagittarius) दैनिक राशिफल – 22 मई 2025

धनु राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन मिलाजुला असर दिखाएगा। मन विचलित हो सकता है। मन में एक साथ कई बातें आ सकती हैं जो आपको इमोशनल करेंगीं। आपका बातूनी व्यवहार परिवार में झगड़े का कारण बन सकता है। इसलिए आपको सावधान रहने की जरूरत है। दाम्पत्य जीवन आपका सामान्य रहेगा।

यदि आप लव लाइफ में हैं तो कुछ समस्या आ सकती है। पार्टनर द्वारा किसी बात को कुछ ज्यादा ही तवज्जो देंगे, जिससे आपकी मुश्किलें बढ़ सकती हैं। काम में सफलता के लिए आपको थोड़ी ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।

मकर राशि (Capricorn) दैनिक राशिफल – 22 मई 2025

मकर राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन अनुकूल रहने वाला है। लंबे समय से चल रही परेशानी आपकी दूर होगी। खर्चों में भी कमी आएगी। जिससे राहत महसूस करेंगे। परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा। हालांकि किसी बात को लेकर आपकी चिंता बढ़ सकती है। इससे बचना है वरना बीमार पड़ सकते हैं।

लव लाइफ (Love Life ) में हैं तो आपको पार्टनर का भरपूर प्यार मिलेगा। विवाहित हैं तो आपके घरेलू जीवन में गुरुवार को माहौल खुशनुमा रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) दैनिक राशिफल – 22 मई 2025

कुंभ राशि वालों गुरुवार का दिन मध्यम फलदायी होगा। आपकी इनकम बढ़ेगी। पर इसी के साथ आपके खर्चे भी बढ़ेंगे। स्वास्थ्य कमजोर रहने से आपको मानसिक तनाव हो सकता है। लव लाइफ में हैं तो दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको नई योजनाएं काम आ सकती हैं। अधिकारियों का सहयोग आपको मिलेगा। विवाहित हैं तो आपकी लाइफ में खुशियां आएंगीं। जीवन साथी का सहयोग आपको लाभ दे सकता है।

मीन राशि (Pisces) दैनिक राशिफल – 22 मई 2025

मीन राशि वालों के लिए गुरुवार का दिन अच्छा रहेगा। आपकी सेहत में पहले से सुधार होगा। काम पर आपको बहुत फोकस होकर काम करने की जरूरत है। पारिवारिक माहौल तनावपूर्ण रहेगा। दांपत्य जीवन के नजरिए से दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी की सलाह आपके काम आ सकती है। भाइयों के साथ मिलकर नया व्यापार शुरू कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : Kumbh Weekly Horoscope 2025: कुंभ राशि के लिए आर्थिक लाभ दिलाएगा ये सप्ताह, कौन सी डेट रहेगी लकी, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article