Aaj ka Rashifal: धनु को व्यापार में लाभ के योग, मकर वाले खरीद सकते हैं नई प्रॉपर्टी, कुंभ-मीन दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 21 Sep 2025 Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope: धनु को व्यापार में लाभ के योग, मकर वाले खरीद सकते हैं नई प्रॉपर्टी, कुंभ-मीन दैनिक राशिफल aaj-ka-rashifal-21-sep-2025-ravivar-sunday-pitru-moksha-amavasya-surya-grahan-daily-horoscope-dhanu-makar-kumbh-meen-rashi-dainik-rashifal-jyotish-upay-astrology-hindi-news-pds

Aaj-ka-Rashifal-21---Sep-2025-Dhanu-makar-kumbh-meen-daily-horoscope-pitru-paksha

Aaj-ka-Rashifal-21---Sep-2025-Dhanu-makar-kumbh-meen-daily-horoscope-pitru-paksha

Aaj ka Rashifal 21 Sep 2025 Dhanu Makar Kumbh Meen Pitur Moksha Amavasya Surya Grahan Daily Horoscope: हिन्दू पंचांग के अनुसार 21 सितम्बर को भाद्रपद कृष्ण पक्ष, अमावस्या तिथि रहेगी।

ऐसे में  रविवार 21 सितम्बर को बदली ग्रहों की चाल सभी 12 राशियों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आती है। चलिए जानते हैं पंचांग में ग्रहों की चाल धनु, मकर, कुंभ, मीन दैनिक राशिफल के लिए क्या खास ला रही है। पढ़ें आज का राशिफल। (Today Horoscope)

धनु, मकर, कुंभ, मीन दैनिक राशिफल

धनु राशि दैनिक राशिफल 21 सितंबर

धनु राशि वालों के लिए 21 सितंबर पितृमोक्ष अमावस्या का दिन खास रहेगा। अगर आप रविवार को कोई नया काम शुरू करने वाले हैं तो आपको इसके लिए आर्थिक मदद मिल सकती है। मित्रों से सहयोग प्राप्त होगा। यदि आप व्यापारी हैं तो आपको लाभ के आसार रहेंगे।

परिवार में चल रहा मतभेद दूर हो सकता है। घर पर कोई नया मेहमान आ सकता है।रविवार को सूर्य ग्रहण के दिन आपका लकी नंबर 1 और लकी कलर पीला रहेगा। रविवार को आपको पीपल के पेड़ को जल अर्पित करें।

मकर राशि दैनिक राशिफल 21 सितंबर

मकर राशि वालों के लिए दिन सुखद समाचार लेकर आएगा। यदि आप व्यापारी हैं तो आपको व्यापार में बड़े लाभ के योग बनते दिख रहे हैं। आपको प्रॉपर्टी या निवेश से लाभ बनते दिख रहे हैं। परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकते हैं। स्वास्थ्य में आपके सुधरेगा। वाहन खरीदने का मन बना सकते हैं।

पितृमोक्ष अमवास्या के लिए आपका शुभ अंक 5 और शुभ रंग नीला रहेगा। आपको शनि देव को सरसों का तेल अर्पित करने से लाभ होगा।

कुंभ राशि दैनिक राशिफल 21 सितंबर

कुंभ राशि वालों के लिए रविवार को वाहन चलाते में सावधानी रखनी होगी। वाणी पर संयम रखें तो विवाद कम होंगे। पैतृक संपत्ति में आपका पार्टनर से मतभेद हो सकता है। व्यापार में बड़ा निवेश करना आपको घाटे का सौदा साबित हो सकता है। 21 सितंबर को आपका शुभ अंक 7 और शुभ रंग बैंगनी रहेगा। यदि आप शिवजी को बेलपत्र अर्पित करेंगे तो आपके काम बनेंगे।

मीन राशि दैनिक राशिफल 21 सितंबर

मीन राशि वालों को किसी व्यापारिक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। किसी कार्य हेतु यात्रा करनी पड़ सकती है। नया काम शुरू करने का विचार आ सकता है। पर इसमें विलंब होगा। व्यापार में परिवर्तन के योग बनते दिख रहे हैं। पार्टनर से मतभेद हो सकता है। रविवार को आपका शुभ अंक 2 और शुभ रंग हल्का नीला रहेगा। 21 सितंबर को आपको मां दुर्गा को सफेद फूल अर्पित करने से लाभ होगा।

यह भी पढ़ें :Shardiya Navratri 2025: क्या हैं कलश स्थापना के नियम, नारियल खड़ा रखना चाहिए या आड़ा, सामने रखें या बाजू में,जानें सबकुछ

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article