नई दिल्ली। गुरुवार का दिन Aaj ka Rashifal 21 April 2022 कर्क राशि वालों को तनाव की स्थिति निर्मित करा सकता है। तो वहीं कन्या राशि वालों को वाणी पर संयम रखने की सलाह दी जा रही है। पढ़ें गुरुवार का राशिफल।
मेष राशिफल —
मां की सेहत कमजोर हो सकती है। मन में कई विचार आएंगे। सेहत का ख्याल रखें। क्रोध की अधिकता रहेगी। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा।
वृष राशिफल —
पारिवारिक माहौल कलहपूर्ण हो सकता है। संतान की ओर से खुश रहेंगे। विद्यार्थी का मन पढ़ाई में लगेगा। सेहत का ध्यान रखने की सलाह आपको दी जा रही है।
मिथुन राशिफल —
मन प्रसन्न रहेगा। भाई-बहनों के कामों में रुकावटे आ सकती है। काम में मन कम लगेगा। मेहनत का फल पाने के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है।
कर्क राशिफल —
मानसिक तनाव की शिकायत होगी। कार्यालय में परिवर्तन देखने को मिल सकता है। लंबी यात्रा का योग बनते दिख रहा है। पिता की सेहत का ध्यान रखने की सलाह आपको दी जा रही है।
सिंह राशिफल —
परिश्रम से आपके परिणाम बेहतर होते नजर आ रहे हैं। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। कार्यालय में माहौल उत्साह भरा रहेगा। धन लाभ के योग बनते दिख रहे हैं।
कन्या राशिफल —
मां की सेहत का ध्यान रखने की सलाह आपको दी जा रही है। मन प्रसन्न रहेगा। वाणी पर संयम रखने की सलाह आपको दी जा रही है। भाई-बहनों का साथ मिलेगा।
तुला राशिफल —
आपकी बोलचाल की भाषा से दूसरे प्रभावित होंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखने की सलाह आपको दी जा रही है। भाई-बहनों की सेहत पर ध्यान देना होगा। पारिवारिक क्लेश बढ़ सकता है।
वृश्चिक राशिफल —
ऑफिस के काम में व्यस्त रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
धनु राशिफल —
विवादों से दूर रहने की सलाह आपको सलाह दी जा रही है। व्यय होगा। वाणी पर संयम रखना होगा। कार्यालय में अधिकारियों का साथ मिलेगा।
मकर राशिफल —
सेहत संबंधी समस्या हो सकती है। कार्यालय में आपका प्रभाव बढ़ेगा। पारिवारिक जीवन में थोड़ा असंतुलन दिखाई दे सकता है। परिवार को भी समय दें। मां की सेहत का ध्यान रखना होगा।
कुंभ राशिफल —
ऑफिस में सभी का सहयोग मिलेगा। विपरीत लिंग के लोगों के कारण काम में तरक्की करेंगे। पिता की सेहत का ध्यान रखना होगा। धन संचय पर ध्यान दे पाएंगे।
मीन राशिफल —
धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। शारीरिक कष्ट हो सकता है। आमदनी में इजाफा होगा। मानसिक बैचेनी महसूस करेंगे। धन लाभ के योग बनते दिख रहे हैं।
नोट : इस लेख में दी गई सूचनाएं सामान्य जानकारियों पर आधारित है। बंसल न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।