Aaj ka Rashifal: मेष की आर्थिक स्थिति बनेगी बेहतर, वृष के परिवार में लाभ के योग, मिथुन कर्क दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 20 Sep 2025 Mesh Vrash Mithun Kark Daily Horoscope: मेष की आर्थिक स्थिति बनेगी बेहतर, वृष के परिवार में लाभ के योग, मिथुन कर्क दैनिक राशिफल aaj-ka-rashifal-20-sep-2025-Shaniwar-daily-horoscope-mesh-vrash-mithun-kark-rashi-dainik-rashifal-jyotish-upay-astrology-hindi-news-xap

Aaj ka Rashifal: मेष की आर्थिक स्थिति बनेगी बेहतर, वृष के परिवार में लाभ के योग, मिथुन कर्क दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 20 Sep 2025 Mesh Vrash Mithun Kark Daily Horoscope:  हिन्दू पंचांग के अनुसार 20 सितम्बर को भाद्रपद कृष्ण पक्ष, चतुर्दशी तिथि रहेगी।

ऐसे में शुक्रवार 20 सितम्बर को बदली ग्रहों की चाल सभी 12 राशियों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आती है। चलिए जानते हैं पंचांग में ग्रहों की चाल मेष, वृष, मिथुन, कर्क दैनिक राशिफल के लिए क्या खास ला रही है। पढ़ें आज का राशिफल। (Today Horoscope)

मेष, वृष, मिथुन, कर्क दैनिक राशिफल

मेष राशि दैनिक राशिफल 20 राशिफल

आज का दिन मेष राशि वालों के लिए पारिवारिक रिश्तों में सामंजस्य और खुशी लेकर आएगा। आपकी सकारात्मक सोच आपको सफलता दिलाएगी और जीवनसाथी की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। कार्य योजनाओं के अनुसार पूरे होंगे और आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। सेहत अच्छी रहेगी और नौकरी के क्षेत्र में सम्मान मिलने की संभावना है। हालांकि, निजी संबंधों को लेकर मानसिक दबाव रह सकता है। आज धन प्रबंधन पर खास ध्यान दें। उपाय के रूप में दुर्गा कवच का पाठ करें और वाणी पर संयम रखें। शुभ अंक 3 और शुभ रंग स्लेटी है।

वृषभ राशि दैनिक राशिफल् 20 सितंबर

आज का दिन वृष राशि के लिए सुनहरे पल लेकर आएगा। महिलाओं के लिए यह दिन राहत देने वाला रहेगा। हालांकि, पहले से तय कार्यक्रम टालना पड़ सकता है। धन निवेश और विदेश से जुड़े कार्यों में तेजी आएगी लेकिन सेहत थोड़ी कमजोर रह सकती है। ऋण भुगतान की चिंता रहेगी और प्रेम संबंधों में धैर्य की कमी दिखाई दे सकती है। परिवार में लाभ के योग हैं और पदोन्नति की संभावना भी है। अच्छी सेहत के लिए सुबह सूर्य नमस्कार करना लाभकारी रहेगा। शुभ अंक 5 और शुभ रंग क्रीम है।

मिथुन राशि दैनिक राशिफल 20 सितंबर

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन विशेष रहेगा। माता को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से छुटकारा मिलेगा। छात्रों और पढ़ाई से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल है। राजनीति में नए संबंध लाभकारी होंगे। हालांकि, सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। नौकरी में तरक्की के अवसर बन सकते हैं। भाई-बहनों के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। उपाय के तौर पर इमली के पेड़ को जल चढ़ाना लाभ देगा। आज भूमि क्रय-विक्रय के लिए भी दिन अच्छा है। शुभ अंक 1 और शुभ रंग हल्का हरा है।

कर्क राशि दैनिक राशिफल 20 सितंबर

आज का दिन कर्क राशि वालों के लिए सफलता और प्रसिद्धि लाने वाला रहेगा। आपका व्यक्तित्व आकर्षक होगा और विद्यार्थियों को पिता का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में खर्च बढ़ सकते हैं लेकिन आज कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आजीविका के नए साधन मिलेंगे और दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। परिवार में सहयोग मिलेगा। उपाय के रूप में सोने की मूर्ति की पूजा करना धन वृद्धि देगा। शुभ अंक 9 और शुभ रंग गुलाबी है।

ये भी पढ़ें : Aaj ka Rashifal: सिंह वाले कर्ज लेने से बचें, कन्या को कोर्ट से जुड़े मामलों में मिल सकती है सफलता, तुला-वृश्चिक राशिफल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article