Aaj ka Rashifal: मेष वाले वाणी पर रखें संयम, मिथुन को शेयर ट्रेडिंग में लाभ के संकेत, वृष-कर्क का दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 20 July 2025 Ravivar Sunday Dashmi Tithi Mesh Vrash Mithun Kark Daily Horoscope: मेष वाले वाणी पर रखें संयम, मिथुन को शेयर ट्रेडिंग में लाभ के संकेत, वृष-कर्क का दैनिक राशिफल aaj-ka-rashifal-20-july-2025-ravivar-sunday-daily-horoscope-mesh vrash mithun kark rashi-dainik-rashifal-jyotish-upday-astrology-hindi-news-pds

Aaj-ka-Rashifal--20--July--Mesh-Vrash-Mithun-kark---Rashifal-Astrologh-Hindi-News_tmp17933

Aaj-ka-Rashifal--20--July--Mesh-Vrash-Mithun-kark---Rashifal-Astrologh-Hindi-News_tmp17933

Aaj ka Rashifal 20 July 2025 Ravivar Sunday Dashmi Tithi Mesh Vrash Mithun Kark Daily Horoscope:

हिन्दू पंचांग के अनुसार रविवार 20 जुलाई को सावन माह की  नवमी तिथि रहेगी। हर दिन बदलती ग्रहों की चाल सभी 12 राशियों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आती है।

रविवार 20 जुलाई को ग्रहों की चाल (July Grah Gochar 2025) नक्षत्रों के संयोग आपके लिए शुभ फल देंगे।

चलिए जानते हैं  मेष, वृष, मिथुन, कर्क  का दैनिक राशिफल के लिए दैनिक राशिफल आज रविवार 20 जुलाई का राशिफल (Today Horoscope) में क्या खास लेकर आएगा।

मेष, वृष, मिथुन, कर्क दैनिक राशिफल

मेष राशि (Aries) 20 जुलाई दैनिक राशिफल

मेष वालों के लिए रविवार का दिन काम में व्यस्तता में बीतेगा। यदि आप व्यापारी हैं तो आपको उधार दिया धन वापसी मिल सकता है। आय के नए साधन खुलेंगे। आर्थिक दृष्टि से दिन अच्छा रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। इसलिए संतुलन बनाकर चलें। शिक्षा क्षेत्र में सफलता के संकेत मिलते दिख रहे हैं।

यदि लव लाइफ में हैं तो आपको जीवनसाथी से कहासुनी हो सकती है इसलिए वाणी पर संयम रखें। रविवार को आपको सूर्य देव को जल अर्पित करने के बाद गौघृत का दीपक जलाने से लाभ होगा। रविवार को आपका लकी कलर मैरून और लकी नंबर 6 रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus) 20 जुलाई दैनिक राशिफल

वृषभ राशि वालों को करियर में उलझनों होगी लेकिन आप इसके बावजूद काम पूरे कर पाएंगे। कार्यालय में सीनियर का सहयोग मिलेगा। व्यापारी हैं तो आपको भाईयों से सहयोग मिलने की संभावना है।

खर्चों में बढ़ोतरी होगी इसलिए सोच समझकर व्यय करें। पढ़ाई में थोड़ी ढिलाई न दें। पूजा-पाठ से मानसिक शांति मिलेगी। पारिवारिक माहौल सहयोगपूर्ण रहेगा।

रविवार को आपको श्रीकृष्ण को सफेद मिठाई का भोग लगाने से सफलता मिलेगी। 20 जुलाई को आपका लकी कलर गुलाबी और लकी नंबर 2 रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini) 20 जुलाई दैनिक राशिफल

मिथुन राशि वालों को करियर में जीवनसाथी की मदद काम आएगी। उनकी सहायता से कोई बड़ा काम पूरा हो सकता है।

शेयर व ट्रेडिंग का बिजनेस करने वालों को व्यापार में लाभ के योग बनते दिख रहे हैं। आय में बढ़ोतरी होने से मन खुश रहेगा। सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। यदि लव लाइफ में हैं तो आपका प्रेम जीवन में सामंजस्य बना रहेगा।

सामाजिक गतिविधियों में भागीदारी बढ़ेगी। रविवार को तुलसी को जल अर्पित करने और माता-पिता का आशीर्वाद लेने से लाभ होगा।
20 जुलाई को आपका लकी कलर आसमानी लकी नंबर 3 रहेगा।

कर्क राशि (Cancer) 20 जुलाई दैनिक राशिफल

कर्क राशि वालों को करियर में नई योजनाएं शुरू करने के लिए समय अनुकूल रहेगा। वाहन या संपत्ति खरीदने के योग बनते दिख रहे हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी।

आपको पढ़ाई पर फोकस बनाकर रखने की सलाह दी जा रही है। वरना मन भटक सकता है। माता का आशीर्वाद मिलेगा। मानसिक तनाव हो सकता है। भगवान शिव को बिल्वपत्र अर्पित करने से काम में सफलता मिलेगी। 20 जुलाई को आपका लकी कलर सफेद लकी नंबर 4 रहेगा।

यह भी पढ़ें: Aaj ka Rashifal: सिंह वालों को अप्रत्याशित लाभ के योग, कन्या को मिलेंगे नई नौकरी के मौके, तुला-वृश्चिक का दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal: धनु वाले लवर के साथ करेंगे रोमांस! मंदिर में दूध-सेब के दान से बनेंगे मीन के काम, मकर-कुंभ दैनिक राशिफल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article