Aaj ka Rashifal: सिंह वालों को कारोबार में मिलेंगे अच्छे परिणाम, कन्या वाले खरीद सकते हैं नया वाहन, तुला-वृश्चिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 19 Sep 2025 Singh Kanya Tula Vrashchik Daily Horoscope: सिंह वालों को कारोबार में मिलेंगे अच्छे परिणाम, कन्या वाले खरीद सकते हैं नया वाहन, तुला-वृश्चिक राशिफल aaj-ka-rashifal-19-sep-2025-shukravar-daily-horoscope-singh-kanya-tula-vrashchik-rashi-dainik-rashifal-jyotish-upay-astrology-hindi-news-pds

Aaj-ka-Rashifal-19--Sep-2025-Singh-Kanya-Tula-Vrashchik--daily-horoscope-pitru-paksha.jpg-update

Aaj-ka-Rashifal-19--Sep-2025-Singh-Kanya-Tula-Vrashchik--daily-horoscope-pitru-paksha.jpg-update

Aaj ka Rashifal 19 Sep 2025 Singh Kanya Tula Vrashchik Daily Horoscope: हिन्दू पंचांग के अनुसार 19 सितम्बर को भाद्रपद कृष्ण पक्ष, त्रयोदशी तिथि रहेगी।

ऐसे में शुक्रवार 19 सितम्बर को बदली ग्रहों की चाल सभी 12 राशियों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आती है। चलिए जानते हैं पंचांग में ग्रहों की चाल सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक दैनिक राशिफल के लिए क्या खास ला रही है। पढ़ें आज का राशिफल। (Today Horoscope)

सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक दैनिक राशिफल

सिंह राशि दैनिक राशिफल 19 सितंबर

सिंह राशि वालों को शुक्रवार का दिन शुभ फल लेकर आएगा। यदि आप कारोबारी हैं तो आपको व्यवसाय में अच्छे परिणाम मिलेंगे। 19 सितंबर का दिन आपके लिए खुशियों की बहार लेकर आएगा। आय के स्रोतों बढ़ने से आमदनी बढ़ेगी। आपकी तरक्की देखकर परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। मन में कई तरह के नए विचार आएंगे। सौभाग्य में बढ़ोत्तरी होगी।

आपका शुभ रंग 1 रहेगा। शुभ रंग सुनहरा रहेगा। शुक्रवार के ज्योतिषीय उपाय में आपको सूर्यदेव को जल में लाल पुष्प डालकर अर्पित करने से लाभ होगा।

कन्या राशि दैनिक राशिफल 19 सितंबर

कन्या राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन मिला-जुला रहेगा। किसी काम को पूरा करने के लिए नये तरीकों पर ध्यान देना होगा। नया वाहन खरीद सकते हैं। यदि शादीशुदा हैं तो जीवनसाथी का सहयोग आपको प्राप्त होगा। माता-पिता के सहयोग से काम होंगे। विद्यार्थी मन लगाकर पढ़ाई करेंगे। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो ऑफिस में आप परफॉरमेंस के लिए सम्मानित किए जा सकते हैं। आपका शुभ अंक 7 और शुभ रंग हरा रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में गणेश जी को दूर्वा और मोदक अर्पित करने से आपको लाभ होगा।

तुला राशि दैनिक राशिफल 19 सितंबर

तुला राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन अच्छा रहेगा। आपको अपने काम में शासन व सत्ता का पूरा लाभ मिलेगा। समाज में आपका प्रताप बढ़ेगा। यदि आपकी संतान है तो उसकी सफलता से आपको खुशी मिलेगी। व्यापार में आपके वृद्धि होगी। घर में किसी तरह का परिवर्तन चाहते हैं तो आपके लिए निर्णय के लिए दिन अच्छा रहेगा। भाई के साथ विचार-विमर्श करना होगा।

19 सितंबर को आपका लकी नंबर 6 और लकी कलर गुलाबी रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको मां लक्ष्मी को कमल पुष्प अर्पित करने की सलाह दी जा रही है।

वृश्चिक राशि दैनिक राशिफल 19 सितंबर

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन अनुकूल रहेगा। व्यापार में आपकी रुकी योजनाओं को क्रियान्वित करने में समय लगेगा। हो सकता है आपकी कोई कार्य योजना भी सफल हो जाए। यदि आप अविवाहित हैं तो आपका विवाह पक्का हो सकता है। ​यदि आप वेब डिजाइनिंग की फील्ड से जुड़े हैं तो आपकी कहीं जॉब लग सकती है। यदि आप बैंक में काम करते हैं तो आपको मनपसंद जगह ट्रांसफर मिल सकता है। 19 सितंबर को आपका लकी कलर लाल और लकी नंबर 9 रहेगा। यदि आप हनुमान चालीसा का पाठ करके उन्हें सिंदूर चढ़ाएंगे तो लाभ हेागा।

यह भी पढ़ें :Aaj ka Rashifal: चने की दाल और हल्दी के दान से बनेंगे धनु के काम, मकर के लिए दिन होगा खास, कुंभ-मीन दैनिक राशिफल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article