Aaj ka Rashifal: मेष को करियर आ सकती है दिक्कतें, वृष के लिए मिलाजुला रहेगा दिन, मिथुन कर्क दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 18 Nov 2025 Mangalvar Tuesday Mesh Vrash Mithun Kark Daily Horoscope: मेष को करियर आ सकती है दिक्कतें, वृष के लिए मिलाजुला रहेगा दिन, मिथुन कर्क दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 18 Nov mesh vrash mithun kark rashi dainik rashifal astro hindi news

Aaj ka Rashifal 18 Nov mesh vrash mithun kark rashi dainik rashifal astro hindi news

Aaj Ka Rashifal 18 Nov 2025 Mangalvar Tuesday Mesh Vrash Mithun Kark Daily Horoscope: 18 नवंबर 2025, मंगलवार का दिन कई राशियों के लिए सौभाग्य, तरक्की और स्थिरता लेकर आ रहा है, वहीं कुछ राशियों को अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा।

जानते हैं, आज (Todays Horoscope) किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा सावधान। पढ़ें सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक राशि का दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal)

मेष, वृष, मिथुन, कर्क दैनिक राशिफल

मेष राशि – 18 नवंबर 2025

आज का दिन मेष जातकों के लिए नई शुरुआतों और आकर्षक प्रयासों से भरा रहेगा। आप अपनी कार्यशैली से लोगों का ध्यान खींचेंगे, लेकिन अनुशासन बनाए रखना जरूरी है। बाहर का खाना खाने से बचें और सेहत पर ध्यान रखें। मंगलवार को परिस्थितियां व्यवसाय शुरू करने के लिए अनुकूल हैं।

मौसम का आनंद तो लेंगे, पर सेहत सामान्य बनी रहेगी। करियर में नौकरी में दिक्कतें बनी रहेंगी, नई नौकरी की तलाश जारी रहेगी। प्रेम संबंधों में आज ब्रेकअप को लेकर चर्चा हो सकती है। परिवार में आपके रिश्ते की बात आगे बढ़ सकती है। ज्योतिषीय उपाय में आपको शिव चालीसा का पाठ करने की सलाह दी जा रही है। आपके लिए शुभ अंक 5 रहेगा।

वृष राशि – 18 नवंबर 2025

वृष राशि के जातकों का दिन मिले-जुले परिणाम देगा। मन प्रसन्न रहेगा और व्यक्तित्व में निखार आएगा, लेकिन खर्च बढ़ सकते हैं। दूसरों से तारीफ मिलेगी, हालांकि यात्रा में सावधानी जरूरी है। पुराने कामों में मन लगने से आय में रुकावट हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानी रह सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए समय अच्छा है। रिश्ते पर बुरी नजर का प्रभाव दिख सकता है—सतर्क रहें। परिवार और साथी की जिम्मेदारियों को अच्छी तरह निभाएंगे। ज्योतिषीय उपाय में आपको किसी मंदिर में नारियल चढ़ाने या दान करने की सलाह दी जा रही है।

मंगलवार के लिए आपका शुभ अंक 6 रहेगा।

मिथुन राशि – 18 नवंबर 2025

मिथुन जातक मंगलवार अनजान लोगों से दूरी बनाए रखें। दोस्तों का साथ मिलेगा और उनके साथ समय अच्छा बीतेगा। बिना किसी वजह के बहस करने से बचें। धार्मिक रुचि बढ़ती दिखेगी। नौकरी और व्यवसाय दोनों में लाभ के योग हैं। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा, खानपान का आनंद ले सकेंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन सकारात्मक है। विवाह संबंधी चर्चाएं आगे बढ़ सकती हैं। माता-पिता के आने से घर में खुशियां बढ़ेंगी। ज्योतिषीय उपाय में आपको शिव परिवार की पूजा करने की सलाह दी जा रही है। नया वाहन खरीदने के शुभ संकेत हैं। मंगलवार के लिए आप शुभ अंक 4 रहेगा।

कर्क राशि – 18 नवंबर 2025

कर्क जातकों के लिए मंगलवार का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। आपको गुस्से पर नियंत्रण रखना जरूरी है, वरना परिवार के साथ विवाद हो सकता है। छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज करें। राजनीति से जुड़े संपर्क लाभ दिला सकते हैं। मन उदास रहेगा, जिससे काम प्रभावित हो सकता है। गलत संगति करियर को नुकसान पहुंचा सकती है। प्रेम ही जीवन का मुख्य आकर्षण रहेगा। परिवार की ओर से जरूरतमंद लोगों की सहायता की जाएगी। ज्योतिषीय उपाय में आपको भगवान शिव का रुद्राभिषेक करने से लाभ होगा। दोस्तों के साथ पार्टी की योजना बनेगी। शुभ अंक (Lucky Number) 4 रहेगा।

यह भी पढ़ें:  Aaj ka Rashifal: सिंह वाले कार्यस्थल पर रहें सचेत, तुला को पदोन्नति के योग, कन्या वृश्चिक दैनिक राशिफल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article