/bansal-news/media/media_files/2026/02/17/aaj-ka-rashifal-18-february-2026-dhanu-makar-kumbh-meen-dainik-rashifal-2026-02-17-13-38-50.jpg)
Aaj ka Rashifal 18 February 2026 Mangalvar Wednusday Dhanu Makar Kumbh Meen Dainik Rashifal Daily Horoscope: 18 फरवरी को ग्रहों की चाल राशि चक्र की चार राशियों के लिए खास रहने वाली है। हिन्दू पंचांग के अनुसार 17 फरवरी को फाल्गुन कृष्ण पक्ष पर उच्च के मंगल (Mangal), सूर्य (Surya) का गोचर आपके जीवन में लाभ के योग तो बनााएगा साथ ही साथ आपके लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है। चलिए जानते हैं पंडित सनत कुमार खंपरिया से कि मंगलवार को धनु, मकर, कुंभ, मीन के राशिफल में क्या खास रहने वाला है।
धनु राशि दैनिक राशिफल Dhanu Rashifal
धनु राशि वालों के लिए दिन थोड़ा थकावट भरा रहेगा। आपको अपने व्यक्तित्व में सुधार लाने की कोशिश करनी होगी। आपके द्वारा अतीत में किया गया वो आपको लाभ दिला सकता है।
अगर घर में किसी तरह का बदलाव करना चाहते हैं तो लोगों की सलाह ले लें। बुधवार का दिन परिश्रम कराने वाला रहेगा। दिन आपको मेहनत कराने वाला रहेगा यानी आपको परिश्रम करने पर फल मिलेगा। जीवनसाथी के साथ समय बिताएंगे। जिससे विवाहित जीवन सुखमय होगा। अगर आप अपने इष्टदेव की सोने या कांसे की मूर्ति बनाकर किसी भी धर्मस्थान पर रखेंगे तो आपका पारिवारिक जीवन सुखमय बनेगा।
मकर राशि दैनिक राशिफल
मकर राशि वालों के लिए बुधवार का दिन धार्मिक तीर्थस्थलों की यात्रा कराने वाला रहेगा। किसी संत से आपकी मुलाकात हो सकती है। बच्चों की पढ़ाई पर आप पैसा खर्च करेंगे। बच्चों के साथ समय बिताने की कोशिश करें फिर चाहे इसके लिए कोई जरूरी काम ही क्यों न छोड़ना पड़े। अपनी रोमांटिक बातें किसी और से शेयर न करें। साझेदारी में काम करने की सोच रहे हैं तो पहले बहुत जांच परख लें। खुली हवा में टहलना पसंद करेंगे। मन शांत रहेगा। जिसका फायदा आपको मिलेगा। घर पर अचानक मेहमान का आगमन हो सकता है। जो प्लानिंग करके रखे हैं वे गड़बड़ हो सकती हैं। ज्योतिषीय उपाय में आपको अपने लवर को चाँदी का बना हाथी गिफ्ट करने की सलाह दी जा रही है। इससे आपके प्रेम संबंध बढ़ेंगे।
कुम्भ राशि दैनिक राशिफल Kumbha Rashifal
कुंभ वालों के लिए बुधवार का दिन लाभकारी रहेगा। किसी पुरानी बीमारी से आपको आराम मिलेगा। आर्थिक स्थिति आपकी सुधरेगी। सामाजिक उत्सवों में बढ़ चढ़ हिस्सा लेंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से आपकी मुलाकात होगी। कठिनाई का सामना करने के लिए आपको अपने प्रिय के साथ समय बिताना चाहिए। आपको अपनी प्लानिंग समझाना आना चाहिए वरना परे शानी बढ़ सकती है। जीवन के कई अहम मुद्दों पर आप घरवालों के साथ बैठकर बात कर सकते हैं। लंबे समय चल रहा काम का दबाव आपके शादीशुदा जीवन में कठिनाई पैदा कर सकता है। 18 फरवरी को आपकी सभी परेशानियां दूर हो सकती हैं। लव लाइफ में हैं तो आपको अपने पार्टनर को समय-समय पर सफेद चीजें गिफ्ट में देनी चाहिए।
मीन राशि राशिफल Meena Rashifal
मीन वालों के लिए बुधवार का दिन खुशियां लेकर आएगा। आप एनर्जेटिगक महसूस करेंगे। पैसों की बचत नहीं कर पाएंगे। खर्चे बढ़ेंगे। हालांकि इससे आपको घबराने की जरुरत नहीं है। आर्थिक स्थिति जल्द ठीक होगी। परिवारिक खुशियों के लिए आप मेहनत करेंगे। यदि कोई काम कर रहे हैं तो इसके पीछे गुस्सा नहीं बल्कि प्यार और भविष्य की संभावनाएं दिखनी चाहिए। ख़ुद को साबित करने और काम दिखाने का अच्छा मौका मिलेगा। किसी किएटिव प्रोजेक्ट पर काम कर पाएंगे। लवर को टाइम दें। अच्छी आर्थिक स्थिति के लिए ज्योतिष उपाय में आपको घर के लॉकर चाँदी के साथ थोड़े बासमती चावल रखने की सलाह दी जा रही है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us