Aaj ka Rashifal: धनु के जीवन में बढ़ेगा प्यार और रोमांस, मकर को नौकरी परिवर्तन के योग, कुंभ मीन दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 16 Sep 2025 Mangalvar Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope: धनु के जीवन में बढ़ेगा प्यार और रोमांस, मकर को नौकरी परिवर्तन के योग, कुंभ मीन दैनिक राशिफल

Aaj-ka-Rashifal-16--Sep-2025-Dhanu-makar-kumbh-meen-daily-horoscope-pitru-paksha

Aaj-ka-Rashifal-16--Sep-2025-Dhanu-makar-kumbh-meen-daily-horoscope-pitru-paksha

Aaj ka Rashifal 16 Sep 2025 Mangalvar Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope: हिन्दू पंचांग के अनुसार 16 सितम्बर को भाद्रपद कृष्ण पक्ष, दशमीं तिथि रहेगी।

ऐसे में मंगलवार 16 सितम्बर को बदली ग्रहों की चाल सभी 12 राशियों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आती है। चलिए जानते हैं पंचांग में ग्रहों की चाल धनु, मकर, कुंभ, मीन दैनिक राशिफल के लिए क्या खास ला रही है। पढ़ें आज का राशिफल। (Today Horoscope)

धनु, मकर, कुंभ, मीन दैनिक राशिफल 16 सितंबर

धनु राशि दैनिक राशिफल

धनु राशि वालों के लिए 15 सितंबर का दिन खास रहेगा। आपके जीवन मे्ं प्यार और रोमांस बढ़ेगा। आपको जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। यदि आप नौकरीपेशा हैं तो आपके काम में प्रगति होगी। आपके जीवन में आय के नए साधन खुलेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखने की सलाह आपको दी जा रही है। किसी भी तरह की जल्दबाजी से आपको बचना होगा। सोच-समझकर खर्च करेंगे तो आपके लिए अच्छा होगा। निवेश पर ध्यान देना होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर होगा।

मकर राशि दैनिक राशिफल

मकर राशि वालों को मेहनत करने से ही सफलता मिलेगी। शिक्षण के क्षेत्र से जुड़े हैं तो आपको लाभ होगा। यदि नौकरी पेशा है। तो आपके नौकरी बदलने के योग बनते दिख रहे हैं। मित्रों के सहयोग से आपको लाभ होगा। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। संतान से शुभ समाचार मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में आपका मन लगेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान आपको रखना होगा।

कुंभ राशि दैनिक राशिफल

कुंभ राशि वालों के घर में खुशियां आएंगी। आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। आपके जीवन में आ रही बाधाएं दूर होंगी। गुस्से और ऑफिस के विवादों से आपको बचना होगा। आप अपनी मेहनत से नई उपलब्धियां हासिल करते चले जाएंगे। यदि कहीं निवेश करने वाले है। तो आपको सोच-समझकर कदम उठाना होगा। किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचना होगा।

मीन राशि दैनिक राशिफल

मीन राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन अच्छा रहेगा। मानसिक शांति मिलेगी। नए साधनों से आपके धन धान्य में लाभ होगा। धर्म-कर्म के काम में आप व्यस्त रहेंगे। लंबे समय बाद पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। मां के सहयोग से आपके काम पूरे होंगे। आलस्य से आपको बचना होगा। अपने लक्ष्य की ओर आप बढ़ते चले जाएंगे।

यह भी पढ़ें: Shardiya Navratri 2025: इस बार 10 दिन की क्यों हैं शारदीय नवरात्रि, कौन सी तिथि होगी डबल, क्या है स्थापना का शुभ-मुहूर्त

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article