Aaj Ka Rashifal: क्रोध और विवाद से बचें सिंह, कन्या कार्यक्षेत्र में रहें सतर्क, तुला-वृश्चिक दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 16 October 2025 Singh Kanya Tula Vrashchik Daily Horoscope: क्रोध और विवाद से बचें सिंह, कन्या कार्यक्षेत्र में रहें सतर्क, तुला-वृश्चिक दैनिक राशिफल aaj-ka-rashifal-16-october-2025-guruwar -singh-kanya-tula-vrashchik-rashi-dainik-rashifal-jyotish-horoscope-astrology-hindi-news xap

Aaj Ka Rashifal: क्रोध और विवाद से बचें सिंह, कन्या कार्यक्षेत्र में रहें सतर्क, तुला-वृश्चिक दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 16 October 2025 Singh Kanya Tula Vrashchik Daily Horoscope: 16 अक्टूबर 2025, गुरुवार का दिन कई राशियों के लिए सौभाग्य, तरक्की और स्थिरता लेकर आ रहा है, वहीं कुछ राशियों को 16 अक्टूबर दिन अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा। आइए जानते हैं, आज (Todays Horoscope) किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा सावधान। पढ़ें धनु मकर कुंभ मीन का दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) .

सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक का दैनिक राशिफल

सिंह राशि दैनिक राशिफल

आज धैर्य और शांति बनाए रखें। क्रोध और विवाद से बचें क्योंकि परिवार और कार्यस्थल दोनों पर दबाव रहेगा। अधिकारियों के साथ मतभेद संभव हैं। आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी है। शाम के बाद स्थिति सुधरेगी और रुके हुए कार्य पूरे होंगे। शुभ अंक: 1 | शुभ रंग: सुनहरा पीला | उपाय: सूर्य देव को जल चढ़ाएं और ‘ॐ घृणि सूर्याय नमः’ का जप करें।

कन्या राशि दैनिक राशिफल

आज का दिन मिश्रित फल देगा। सुबह की मेहनत भविष्य में लाभ देगी, पर कार्यक्षेत्र में सतर्क रहें। आर्थिक नुकसान की संभावना है, इसलिए कोई बड़ा निर्णय न लें। लव लाइफ सामान्य रहेगी, हालांकि प्रेमी से मतभेद हो सकते हैं। शुभ अंक: 7 | शुभ रंग: आसमानी नीला | उपाय: हरे मूंग का दान करें और गणेश जी को दूर्वा चढ़ाएं।

तुला राशि दैनिक राशिफल

दिन उत्साह और भाग्यवृद्धि लेकर आया है। रचनात्मक क्षमता बढ़ेगी और कला, फैशन व ब्यूटी से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। भावुकता पर नियंत्रण रखें और व्यवहारिकता से काम लें। दोपहर बाद लाभ के अवसर मिलेंगे। सेहत पर ध्यान दें। शुभ अंक: 9 | शुभ रंग: गुलाबी | उपाय: देवी सरस्वती की पूजा करें और सफेद फूल अर्पित करें।

वृश्चिक राशि दैनिक राशिफल

आज का दिन लाभप्रद रहेगा। वाणी में संयम रखें और महत्वपूर्ण कार्य दोपहर से पहले पूरा करें। सरकारी कार्यों में सफलता मिलेगी और व्यापार में धन लाभ होगा। मित्रों व सहकर्मियों का सहयोग प्राप्त होगा। धर्म और सामाजिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी। शुभ अंक: 8 | शुभ रंग: मरून | उपाय: भगवान भैरव की पूजा करें और काले तिल का दान करें।

ये भी पढ़ें : Aaj Ka Rashifal: आर्थिक निर्णय लेने से बचें धनु,बुजुर्गों का सहयोग मकर को देगा लाभ, कुंभ-मीन दैनिक राशिफल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article