Aaj ka Rashifal: सिंह को लवलाइफ में हो सकती है परेशानी, कन्या के जीवनसाथी से संबंध होंगे मधुर, तुला-वृश्चिक दैनिक राशिफल

Aaj-ka-Rashifal--15-June--singh-kanya-tula-vrashchik-Rashifal-Astrologh-Hindi-News: Aaj ka Rashifal: सिंह को लवलाइफ में हो सकती है परेशानी, कन्या के जीवनसाथी से संबंध होंगे मधुर, तुला-वृश्चिक दैनिक राशिफल aaj-ka-rashifal-15-june-2025-ravivar-ashad-maas-ganesh-sankshati-chaturthi-tithi-daily-horoscope-singh kanya tula vrashchik rashi-love-career-family-dainik-rashifal-astrology-hindi-news-pds

Aaj ka Rashifal: सिंह को लवलाइफ में हो सकती है परेशानी, कन्या के जीवनसाथी से संबंध होंगे मधुर, तुला-वृश्चिक दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 15 June 2025 Shanivar Ashad Tritiya Tithi Singh Kanya Tula Vrashchik Daily Horoscope: रविवार को ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष, चतुर्थी तिथि ( Tritiya Dvitiya Tithi) रहेगी। इसे रविवार 15 जून का दिन राशि चक्र की आखिरी चार राशि के लिए खास रहेगा। इसे संकष्ठी चतुर्थी भी कहते हैं।

रविवार 15 जून को ग्रहों की चाल (Grah Gochar) नक्षत्रों के संयोग आपके लिए शुभ फल देंगे। चलिए जानते हैं दैनिक राशिफल का सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक आज 15 जून का राशिफल (Today Horoscope)।

सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक दैनिक राशिफल

सिंह राशि (Leo) 15 June 2025

सिंह राशि वालों का रविवार का दिन कई मायनों में खास रहेगा। लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से आपको मुक्ति मिल सकती है। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपको सतर्क रहना होगा। काम का बोझ होने से मानसिक तनाव हो सकता है। इसलिए आराम जरूरी है। व्यापारियों को काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ सकता है। हो सकता है आपको कोई ऑर्डर मिल जाए। अगर लव लाइफ में हैं तो आपको परेशानी झेलनी पड़ सकती है।

कन्या राशि (Virgo) दैनिक राशिफल 15 जून 2025

कन्या राशि वालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। जीवनसाथी के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। उनके साथ मिलकर भविष्य की कुछ बड़ी योजनाओं पर काम करेंगे। लव लाइफ वालों को दिन कुछ निराशा हाथ लग सकती है। कार्यक्षेत्र में आपकी तेज बुद्धि और समझदारी का असर भी दिखाई देगा। व्यापारी वर्ग को लाभ होगा। व्यापारिक कार्यों में आप व्यस्त रहेंगे। सरकारी पैसा समय पर चुकाएं अन्यथा कार्रवाई हो सकती है।

तुला राशि (Libra) दैनिक राशिफल 15 जून 2025

संकष्टी चतुर्थी पर गणेशजी की आप पर विशेष कृपा रहेगी। हालांकि कहते हैं कि गणेश चतुर्थी रविवार का दिन भागदौड़ भरा बीतेगा। आप पर काम का बोझ भी बढ़ेगा। स्वास्थ्य का पूरा ध्यान रखने की सलाह आपको दी जा रही है। अन्यथा सेहत पर फर्क पड़ता है। वैवाहिक जीवन में कड़ा रवैया अपनाना अच्छे संकेत नहीं हैं। शांति के साथ काम करने की सलाह आपको दी जा रही है। लव लाइफ में हैं तो आपके लिए दिन अच्छा रहेगा। व्यापारी हैं तो आपको बड़े लोगों से मुलाकात लाभ दिला सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) दैनिक राशिफल 15 जून 2025

वृश्चिक राशि वालों के संकष्ठी चतुर्थी का दिन मध्यम फलदायी रहेगा। बेवजह की बातों को छोड़कर अपने काम आपको अपने काम पर ध्यान देंने से फायदा होगा। लव लाइफ में हैं तो दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। जिनकी शादी नहीं हुई है उन्हें विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। मेहनत का फल आपको मिलने वाला है।

यह भी पढ़ें: Aaj ka Rashifal: धनु वाले ज्यादा बोलने की आदत से बचें, कुंभ को धन आगमन के योग, मकर-मीन का दैनिक राशिफल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article