Aaj ka Rashifal: सिंह को मिलेगा अटका पैसा, तुला के लिए तरक्की के मौके लेकर आएगा मंगलवार, कन्या-वृश्चिक दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 15 July 2025 Mangalvar Singh Kanya Tula Vrashchik Daily Horoscope: सिंह को मिलेगा अटका पैसा, तुला के लिए तरक्की के मौके लेकर आएगा मंगलवार, कन्या-वृश्चिक दैनिक राशिफल

Aaj-ka-Rashifal--15--July---singh-kanya-tula-vrashchik-Rashifal-Astrologh-Hindi-News_tmp17933

Aaj-ka-Rashifal--15--July---singh-kanya-tula-vrashchik-Rashifal-Astrologh-Hindi-News_tmp17933

Aaj ka Rashifal 15 July 2025 Mangalvar Singh Kanya Tula Vrashchik Daily Horoscope: हिन्दू पंचांग के अनुसार मंगलवार  15 जुलाई को सावन माह की पंचमी तिथि रहेगी. हर दिन बदलती ग्रहों की चाल सभी 12 राशियों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आती है।

मंगलवार 15 जुलाई को ग्रहों की चाल (July Grah Gochar 2025) नक्षत्रों के संयोग आपके लिए शुभ फल देंगे।

चलिए जानते हैं सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक  के लिए दैनिक राशिफल आज मंगलवार 15 का राशिफल (Today Horoscope) में क्या खास लेकर आएगा।

सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक दैनिक राशिफल

सिंह राशि दैनिक राशिफल

सिंह राशि के लिए आज का दिन करियर और मान-सम्मान में बढ़ोतरी का है। सीनियर अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और आपको नई जिम्मेदारियां या प्रेजेंटेशन मिल सकता है। बिजनेस में कोई नया कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है और राजनीतिक संपर्कों से भी लाभ मिल सकता है। आर्थिक रूप से रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा और डाउट्स दूर करने का मौका मिलेगा। किसी पारिवारिक सदस्य की सफलता से घर में उत्सव जैसा माहौल बन सकता है। सूर्य को जल अर्पित करना शुभ रहेगा। आज का लकी रंग गोल्डन और लकी नंबर 3 है।

कन्या राशि दैनिक राशिफल

कन्या राशि के लिए मंगलवार का दिन थोड़ी व्यस्तता और चुनौतियों भरा रहेगा। कार्यस्थल में आप पर दबाव बना रहेगा। पर सहयोगियों से अच्छा तालमेल बनाए रखने की सलाह आपको दी जा रही है। व्यापारिक सफलता मिलने से माता-पिता खुश रहेंगे। फिजूलखर्ची से बचने की सलाह आपको दी जा रही है। यदि स्टूडेंट हैं तो आपको पढ़ाई के लिए भाई-बहन या शिक्षक का सहयोग लेना उचित रहेगा। पारिवारिक जीवन में संदेह और गलतफहमियों से दूर रहना होगा। गाय को हरी घास खिलाने से लाभ होगा। 15 जुलाई को आपका लकी रंग नीला और लकी नंबर 4 रहेगा।

तुला राशि दैनिक राशिफल

तुला राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन सफलता और तरक्की के नए मौके लेकर आएगा। यदि कार्यक्षेत्र में मेहनत करेंगे तो आपको अच्छा फल मिलने लगेगा। हो सकता है अटका हुआ पैसा आपको वापस मिल जाए। सुख-सुविधाओं की चीजों पर पैसा खर्च करेंगे। बच्चों को आपकी सलाह से आपको लाभ होगा। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। परिवार के साथ समय बिताकर मन को शांत रखें।

15 जुलाई को कन्या को मिठाई खिलाने से आपको काम में सफलता मिलेगी। मंगलवार के लिए आपका शुभ रंग गुलाबी और शुभ अंक 7 रहेगा।

वृश्चिक राशि दैनिक राशिफल

वृश्चिक राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन सामाजिक प्रतिष्ठा और आत्मविश्वास में वृद्धि कराएगा। कार्य समय पर पूरे करने होंगे वरना आपकी परेशानी बढ़ सकती है। यदि आप व्यापारी हैं तो लाभ के संकेत मिलते दिख रहे हैं। आर्थिक स्थिति पहले से में मजबूत रहेगी। परिवार पर धन खर्च होगा। शिक्षक वर्ग के लिए दिन व्यस्तता भरा रहेगा। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। मंगलवार को किसी बुजुर्ग की सेवा करने से आपका दिन सुखमय बनेगा। 15 जुलाई के लिए आपका शुभ रंग लाल और लकी नंबर 9 रहेगा।

यह भी पढ़ें: Aaj ka Rashifal: धनु वाले बचें अकेलेपन से, मकर वाले अपने आप पर रखें भरोसा, कुंभ-मीन का दैनिक राशिफल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article