Aaj ka Rashifal: सिंह वाले थकान महसूस करेंगे, तुला को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, कन्या वृश्चिक दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 13 Sep 2025 Shanivar Singh Kanya Tula Vrashchik Daily Horoscope: सिंह वाले थकान महसूस करेंगे, तुला को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, कन्या वृश्चिक दैनिक राशिफल aaj-ka-rashifal-13-sep-2025-shanivar-daily-horoscope-singh kanya tula vrashchik-rashi-dainik-rashifal-jyotish-upay-astrology-hindi-news-pds

Aaj-ka-Rashifal-13--Sep-2025--singh-kanya-tula-vrashchik--daily-horoscope-pitru-paksha

Aaj-ka-Rashifal-13--Sep-2025--singh-kanya-tula-vrashchik--daily-horoscope-pitru-paksha

Aaj ka Rashifal 13 Sep 2025 Shanivar Singh Kanya Tula Vrashchik Daily Horoscope: हिन्दू पंचांग के अनुसार 12 सितम्बर को भाद्रपद कृष्ण पक्ष, षष्ठी तिथि रहेगी।

ऐसे में शनिवार 13 सितम्बर को बदली ग्रहों की चाल सभी 12 राशियों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आती है। चलिए जानते हैं पंचांग में ग्रहों की चाल  सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक दैनिक राशिफल के लिए क्या खास ला रही है। पढ़ें आज का राशिफल। (Today Horoscope)

सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक दैनिक राशिफल 

सिंह राशि दैनिक राशिफल 13 सितंबर 2025

सिंह राशि के लोगों के लिए 13 सितंबर का दिन व्यवसायिक गतिविधियों में तेजी लाने वाला रहेगा। हालांकि आप थोड़ा थकान महसूस कर सकते हैं। तरल पेय पदार्थों का सेवन आपको राहत दिला सकता है।

ऑफिस के माहौल और कामकाज के तरीके में आपको बदलाव लाने की जरूरत है। इससे नई ऊर्जा बनेगी। जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है।

13 सितंबर के ज्योतिषीय उपाय में आपको घर में नमक का पोछा लगाने से नकारात्मकता दूर होगी। शनिवार के लिए आपका लकी कलर नीला और लकी नंबर 16 रहेगा।

कन्या राशि दैनिक राशिफल 13 सितंबर 2025

कन्या राशि के जातकों को तकनीकी क्षेत्र से आर्थिक लाभ बनते दिख रहे हैं। स्वास्थ्य को लेकर आप सतर्क रहें वरना संक्रमण से परेशानी बढ़ सकती है। नौकरी का मौका घर-परिवार से दूर जाकर मिल सकता है।

प्रेम संबंधों में गहराई बढ़ेगी जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक नुकसान के समय परिवार का साथ मिलेगा। आज चावल खाने से बचें और दिनभर सकारात्मकता बनाए रखें। शनिवार को आपका शुभ अंक 3 और शुभ रंग मैहरून रहेगा।

तुला राशि दैनिक राशिफल 13 सितंबर 2025

तुला राशि के जातकों को कारोबार में अचानक धन लाभ के योग बनते दिख रहे हैं। सेहत आपकी सामान्य रहेगी। परिवार में बच्चों को मौसमी बीमारियों से बचाना होगा। नौकरीपेशा लोगों को ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती हैं। यात्रा के दौरान आपको सतर्क रहना होगा।

किसी खास व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य से माहौल खुशनुमा रहेगा। 13 सितंबर को आपको चांदी का छल्ला पहनने से मांग लक्ष्मी की कृपा आप पर बरसेगी। हालांकि किसानों को फसल के नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। शनिवार के लिए आपका लकी नंबर 17 और लकी कलर रॉयल ब्लू रहेगा।

वृश्चिक राशि दैनिक राशिफल 13 सितंबर 2025

वृश्चिक राशि वालों के लिए 13 सितंबर का दिन अनुकूल रहेगा। मेहनत और परिश्रम से व्यवसाय का विस्तार होगा और लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा और पुरानी बीमारी से छुटकारा मिलेगा। नौकरी की तलाश में किए प्रयास सफल होंगे और प्रेम संबंध चर्चाओं में रहेंगे। परिवार और पड़ोस के लोगों की आर्थिक मदद करेंगे। शनिवार के ज्योतिषीय उपाय में आपको घर के मंदिर को पीले कपड़े से सजाना शुभ रहेगा। साथ ही अगर आप शेयर मार्केट के क्षेत्र से जुड़े हैं तो आपको आक्सिमक लाभ के योग बनते दिख रहे हैं। शनिवार के लिए आपका लकी नंबर 9 और लकी कलर गहरा लाल रहेगा।

यह भी पढ़ें: Aaj ka Rashifal: धनु को करना होगा महिलाओं का सम्मान, मकर को नए संपर्क नौकरी में दिलाएंगे लाभ, कुंभ-मीन दैनिक राशिफल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article