Aaj ka Rashifal: धनु को करना होगा महिलाओं का सम्मान, मकर को नए संपर्क नौकरी में दिलाएंगे लाभ, कुंभ-मीन दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 13 Sep 2025 Shanivar Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope:  धनु को करना होगा महिलाओं का सम्मान, मकर को नए संपर्क नौकरी में दिलाएंगे लाभ, कुंभ-मीन दैनिक राशिफल aaj-ka-rashifal-13-sep-2025-shanivar-daily-horoscope-Dhanu makar kumbh meen -rashi-dainik-rashifal-jyotish-upay-astrology-hindi-news-pds

Aaj-ka-Rashifal-13--Sep-2025-Dhanu-makar-kumbh-meen-daily-horoscope-pitru-paksha

Aaj-ka-Rashifal-13--Sep-2025-Dhanu-makar-kumbh-meen-daily-horoscope-pitru-paksha

Aaj ka Rashifal 13 Sep 2025 Shanivar Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope: हिन्दू पंचांग के अनुसार 12 सितम्बर को भाद्रपद कृष्ण पक्ष, षष्ठी तिथि रहेगी।

ऐसे में शनिवार 13 सितम्बर को बदली ग्रहों की चाल सभी 12 राशियों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आती है। चलिए जानते हैं पंचांग में ग्रहों की चाल धनु, मकर, कुंभ, मीन दैनिक राशिफल के लिए क्या खास ला रही है। पढ़ें आज का राशिफल। (Today Horoscope)

धनु, मकर, कुंभ, मीन दैनिक राशिफल

धनु राशि दैनिक राशिफल 13 सितंबर 2025

धनु राशि के जातकों को पैसों की तंगी से छुटकारा मिलेगा। कामकाज के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। सेहत पहले से बढ़िया रहेगी। हालांकि लेकिन विद्यार्थियों का ध्यान पढ़ाई में कम रहेगा, जिससे भविष्य की चिंता हो सकती है।

शादीशुदा जीवन आपका सुखद रहेगा। हालांकि घर-परिवार में किसी बात को लेकर आपस में मनमुटाव होने की आशंका है। वाणी पर संयम रखने की सलाह आपको दी जा रही है। महिलाओँ का सम्मान आपको करना होगा।

तभी आपके काम सफल होंगे। घर के लिए नया सामान या फर्नीचर खरीदने का मन बना सकते हैं 13 सितंबर के लिए आपका शुभ अंक लकी नंबर 11 लकी रंग आसमानी है।

मकर राशि दैनिक राशिफल 13 सितंबर 2025

मकर राशि वालों के लिए शनिवार का दिन अनुकूल रहेगा। यदि आप कारोबारी हैं तो आपको बिज़नेस में फायदा मिलेगा। नए कॉन्टैक्ट्स से आगे बढ़ने के मौके ​खुलेंगे। सेहत पहले से ठीक रहेगी। हालांकि खानपान में संतुलित रखने की सलाह आपको दी जा रही है।

नौकरीपेशा लोगों को नए संपर्क लाभ दिला सकते हैं। शादीशुदा जीवन में प्यार और मेलजोल बढ़ने से दिन अच्छा रहेगा। परिवार का मान-सम्मान समाज में बढ़ेगा। 13 सितंबर के ज्योतिषीय उपाय में आपको शिवाष्टक का पाठ करने की सलाह दी जा रही है। जीवनसाथी की ओर से आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। शनिवार को आपका लकी नंबर 5 लकी कलर नीला रहेगा।

कुंभ राशि दैनिक राशिफल 13 सितंबर 2025

कुंभ राशि वालों को 13 सितंबर का दिन लीडरशिप की क्वालिटी निखरने का दिन रहेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। लंबे समय बाद ​किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखेंगे तो लाभ होगा।

आर्थिक मामलों मेंं आपको लापरवाही नहीं करनी है। सेहत का ध्यान रखेंगे तो सही है वरना आपकी तबीयत बिगड़ भी सकती है। 13 सितंबर को आपकी नौकरी में बदलाव के संकेत भी मिल रहे हैं। आपकी दोस्ती प्यार में बदल सकती है। परिवार के साथ खुशनुमा समय बिताएंगे।

आर्थिक लाभ के योग बनते दिख रहे हैं। अगर आप 13 सितंबर को गौशाला में दान करेंगे तो आपके लिए शुभ होगा। आपके बच्चों को सम्मान या पुरस्कार मिल सकता है। 13 सितंबर को आपके लिए 2 और शुभ रंग हरा है।

मीन राशि दैनिक राशिफल 13 सितंबर

मीन राशि वालों को शनिवार का दिन धन से जुड़े मामलों में सफलता दिलाएगा। निवेश करने से पहले अच्छी तरह सोच-विचार कर लें। यदि आप कारोबारी हैं तो आपके काम का प्रभाव बढ़ेगा।

सेहत को लेकर सावधान रहने की सलाह आपको दी जा रही है। यदि आप हार्ट के पेशेंट हैं तो आपको तेल-घी से परहेज करना होगा। नौकरी और पढ़ाई दोनों में लाभ व नाम मिलेगा। परिवार के साथ मिलकर धार्मिक कार्य करने से मन को शांति मिलेगी।

गर्भवती महिलाओं को विशेष सतर्क रहने की ज़रूरत है। 13 सितंबर के ज्योतिष उपाय "ॐ नमो भगवते वासुदेवाय" का जाप आपके लिए कल्याणकारी रहेगा। शनिवार के ज्योतिषीय उपाय में आपके लिए शुभ अंक 19 और शुभ रंग नारंगी रहेगा।

यह भी पढ़ें: Weekly Horoscope: धन भाव के सूर्य-बुध सिंह को दिलाएंगे लाभ, कन्या के शत्रु होंगे परास्त, तुला-वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article