Aaj ka Rashifal: वाहन उधार न लें धनु, मेष को मिलेगी कानूनी मामले में विजय, कुंभ मीन दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 13 October 2025 Somvar Monday Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope : वाहन उधार न लें धनु, मेष को मिलेगी कानूनी मामले में विजय, कुंभ मीन दैनिक राशिफल aaj-ka-rashifal-13 october-2025-somvar monday-dhanu-makar-kumbh-meen-rashi-dainik-rashifal-jyotish-horoscope-astrology-hindi-news xap

Aaj ka Rashifal: वाहन उधार न लें धनु, मेष को मिलेगी  कानूनी मामले में विजय, कुंभ मीन दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 13 October 2025 Somvar Monday Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope : 13 अक्टूबर 2025, सोमवार का दिन कई राशियों के लिए सौभाग्य, तरक्की और स्थिरता लेकर आ रहा है, वहीं कुछ राशियों को 13 अक्टूबर दिन अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा। आइए जानते हैं, आज (Todays Horoscope) किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा सावधान। पढ़ें धनु मकर कुंभ मीन का दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) .

धनु, मकर ,कुंभ ,मीन का दैनिक राशिफल

धनु राशि दैनिक राशिफल 13 अक्टूबर

आज कानूनी मामलों में सावधानी बरतें। शारीरिक पीड़ा बढ़ सकती है, लेकिन व्यावसायिक यात्रा से लाभ होगा। वाहन उधार न लें। किसी रिश्तेदार से निराशा हो सकती है, हालांकि निवेशित धन से लाभ मिलेगा। शुभ अंक 3, शुभ रंग पीला है। भगवान विष्णु को केले का भोग लगाएं और “ॐ बृं बृहस्पतये नमः” का जाप करें।

मकर राशि दैनिक राशिफल 13 अक्टूबर

आज अध्यात्म की ओर झुकाव रहेगा। कानूनी मामले में विजय मिलेगी, लेकिन विवादों से दूर रहें। संतान की ओर से शुभ समाचार प्राप्त होगा। व्यवसायिक निर्णय जल्दबाजी में न लें। शुभ अंक 4, शुभ रंग काला है। शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और “ॐ नमः शिवाय” का जाप करें।

कुंभ राशि दैनिक राशिफल 13 अक्टूबर

यात्रा से पहले सावधानी बरतें। स्वास्थ्य में सुधार होगा और व्यावसायिक मामलों में सतर्क रहें। संतान आपकी अपेक्षाओं पर खरी उतरेगी। विद्यार्थियों को ध्यान केंद्रित रखना होगा। विवादों से दूरी बनाए रखें। शुभ अंक 7, शुभ रंग आसमानी है। भगवान शनि को नीले फूल अर्पित करें और गरीबों में काला वस्त्र बांटें।

मीन राशि दैनिक राशिफल 13 अक्टूबर

आज का दिन लाभदायक रहेगा। नई योजनाओं से सफलता मिलेगी और परिवार में विवाह से जुड़ी वार्ता सफल रहेगी। घर में मांगलिक कार्यक्रम संभव है। परिवारिक मामलों को बाहरी लोगों से साझा न करें। शुभ अंक 9, शुभ रंग पीला है। गुरुवार को पीली वस्तु का दान करें और विष्णुजी की आराधना करें।

ये भी पढ़ें : Aaj ka Rashifal: सिंह की परिवार से होगी मुलाकात, कन्या के रुके हुए कार्य होंगे पूरे, तुला-वृश्चिक दैनिक राशिफल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article