13 December 2024 Rashifal: शुक्रवार को ग्रहों की चाल मेष राशि वालों के आर्थिक लाभ दिला सकता है। स्वास्थय को लेकर थोड़ा चिंतित हो सकते हैं। वृष राशि वालों के लिए दिन मिला जुला रहेगा। बाकी राशियों के लिए शुक्रवार का दिन कैसा बीतेगा पढ़ें आज का राशिफल।
मेष राशि
इस राशि के जो जातक अध्ययन, फ़िल्म, फाइनेन्स और आईटी आदि सेक्टर से जुड़े हैं उनके लिए दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा। अगर आप स्टूडेंट्स हैं तो करियर में नए अवसर मिलेंगे। हो सकता है आप धार्मिक यात्रा पर जाएं। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें।
वृष राशि
इन जातकों के लिए शुक्रवार को द्वादश का चन्द्रमा मंगलमयकारी सिद्ध होगा। नौकरी में आपको नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। काम को लेकर आपको सचेत रहना होगा। पारिवारिक विवाद हो सकता है। हालांकि प्रेम जीवन सुखद रहने वाला है। व्यापार में आपको कुछ खास प्रोजेक्ट मिल सकते हैं।
मिथुन राशि
इन जातकों को स्वास्थ्य व यात्रा को लेकर सचेत रहना होगा। व्यापारी हैं तो आपको नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूरे हो सकते हैं। लव लाइफ अच्छी रहेगी। प्यार में इमोशन होने से बचे।
कर्क राशि
इन जातकों को नौकरी के लिहाज से दिन बेहतर रहने वाला है। अगर आप व्यापारी हैं तो आपको मनवांछित सफलता मिलने की उम्मीद कम है। स्टूडेंट्स प्रयास से ज्यादा प्रयास करना होगा। भविष्य में बेहतर परिणाम मिलने के आसार हैं।
सिंह राशि
व्यवसाय में सफ़लता के आसार हैं। करियर में आपको सफलता मिलने। सूर्य का गोचर आपको लाभ दिलाएगा। युवाओं को प्यार में इमोशन से बचना होगा। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा।
कन्या राशि
प्रयास करने से आपको कामों में सफलता मिलेगी। नौकरी में आपको प्रमोशन और इंक्रीमेंट के चांसेस हैं। अगर आप छात्र हैं तो आपको परीक्षा में सफलता मिलेगी। लव लाइफ पहले से बेहतर रहेगी।
तुला राशि
मेष राशि वाले अपनी कार्यशैली से अधिकारियों को खुश कर पाएंगे। प्यार में सतर्क रहने की जरूरत है। लव लाइफ रोमांच व तनाव से मुक्त रहेंगे। इमोशनल होने से बचना होगा।
वृश्चिक राशि
शुक्र व मंगल रियल स्टेट से जुड़े लोगों के लिए काम में सफलता दिलाएगा। पेट संबंधी समस्याएं उभर सकती हैं। नीच का मंगल आपको लीवर या बीपी की समस्या दे सकता है।
धनु राशि
नौकरी को लेकर आप पहले से बेहतर कर पाएंग। लव लाइफ में आपको समय की कमी परेशान कर सकती है। शिव मन्दिर में पीपल का पेड़ लगाने से आपको कामों में सफलता मिलेगी।
मकर राशि
इन जातकों को व्यवसाय में सफलता मिल सकती है। बड़े कामों को टुकड़ों में बांट कर करने से लाभ होगा। जमीन या मकानों का क्रय विक्रय कर सकते हैं।
कुंभ राशि
इन जातकों में जो नौकरी पेशा हैं उन्हें कामों में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक समस्याओं को हल कर पाएंगे। बिजनेस वर्क को लेकर परेशान रह सकते हैं। समस्या में होने पर आपको पिता का सहयोग सफलता दिला सकता है। नौकरी में परेशानी झेलनी पड़ सकती है।
मीन राशि
इन जातकों को व्यवसाय में सफलता मिलेगी। यदि आप टीचिंग, बैंकिंग व आईटी में जॉब करते हैं तो प्रमोशन के योग हैं। स्वास्थ्य आपका पहले से बेहतर रहेगा।
यह भी पढ़ें:Ajaneya Swamy मंदिर में गदा पकड़े बैठा दिखा बंदर, Video देख हैरान रह जाएंगे आप!