Aaj ka Rashifal: मेष वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, वृष वाले शॉर्टकट से बचें, मिथुन कर्क दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 12 Sep 2025 Shukravar Mesh Vrash Mithun Kark Daily Horoscope: मेष वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, वृष वाले शॉर्टकट से बचें, मिथुन कर्क दैनिक राशिफल aaj-ka-rashifal-12-sep-2025-shukravar-pitru-paksha-daily-horoscope-mesh-vrash-mithun-kark-rashi-dainik-rashifal-jyotish-upay-astrology-hindi-news-pds

Aaj-ka-Rashifal-12-Sep-2025---Mesh-Vrash-Mithun-Kakr---daily-horoscope-pitru-paksha

Aaj-ka-Rashifal-12-Sep-2025---Mesh-Vrash-Mithun-Kakr---daily-horoscope-pitru-paksha

Aaj ka Rashifal 12 Sep 2025 Shukravar Mesh Vrash Mithun Kark Daily Horoscope: हिन्दू पंचांग के अनुसार 12 सितम्बर को भाद्रपद कृष्ण पक्ष, पञ्चमी तिथि रहेगी।

ऐसे में शुक्रवार 12 सितम्बर को बदली ग्रहों की चाल सभी 12 राशियों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आती है। चलिए जानते हैं पंचांग में ग्रहों की चाल  मेष, वृष, मिथुन,कर्क  के लिए क्या खास ला रही है। पढ़ें आज का राशिफल। (Today Horoscope)

मेष, वृष, मिथुन,कर्क दैनिक राशिफल

मेष राशि दैनिक राशिफल 12 सितंबर 2025

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन दोस्तों के साथ मस्ती भरा रहेगा। कुछ लोग पुराने दिनों को याद कर थोड़ा भावुक हो सकते हैं। स्टूडेंट्स को पढ़ाई से जुड़ी किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी, लेकिन पति-पत्नी के बीच तनाव की स्थिति बन सकती है।

कारोबारियों और कारीगरों को भाग्य का साथ मिलेगा और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। नौकरी में अधिकारियों से नज़दीकी बढ़ेगी। परिवार में धार्मिक माहौल रहेगा। गुस्से पर काबू रखें वरना काम बिगड़ सकता है। बुध देव की पूजा आपके लिए लाभकारी होगी। शुभ अंक 9 है।

वृष राशि दैनिक राशिफल 12 सितंबर 2025

वृष राशि वालों के लिए ऑफिस का दिन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहेगा, लेकिन किस्मत का साथ मिलने से कुछ सफलता मिलेगी। पढ़ाई को लेकर चिंता हो सकती है और सेहत सामान्य रहेगी, हालांकि खानपान का ध्यान रखें। माता-पिता की सेवा करने का मौका मिलेगा और धार्मिक कार्यों में मन लगेगा।

नौकरी में शॉर्टकट या अतिरिक्त कमाई से बचें। प्रेम जीवन में दूर रहकर भी रिश्ता मजबूत बना रहेगा। घर का माहौल सुखद रहेगा और कानूनी मामलों से राहत मिलेगी। शनिदेव की पूजा आपके लिए शुभ होगी। किसी मांगलिक आयोजन में दोस्त से मुलाकात फायदेमंद साबित हो सकती है। शुभ अंक 3 है।

मिथुन राशि दैनिक राशिफल 12 सितंबर 2025

मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन पढ़ाई और करियर के लिहाज से अच्छा है। प्रतियोगिता या खेल में जीतने की संभावना है। जल्दबाजी में पढ़ाई न करें, मेहनत से ही सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति मज़बूत रहेगी, हालांकि बिज़नेस थोड़ा धीमा चल सकता है।

नौकरी में प्रमोशन और सम्मान मिलने के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंध शादी की ओर बढ़ सकते हैं। परिवार में कुछ नियम या पाबंदियां माता-पिता से मतभेद की वजह बन सकती हैं। पीपल के पेड़ की परिक्रमा और दीपक जलाना आपके लिए शुभ होगा। आज धन लाभ की खुशखबरी मिल सकती है। शुभ अंक 3 है।

कर्क राशि दैनिक राशिफल 12 सितंबर 2025

कर्क राशि वालों के लिए बिज़नेस में अच्छा फायदा होगा, लेकिन नौकरीपेशा लोगों को सतर्क रहना होगा। हफ्ते की शुरुआत नए काम से होगी और क्रिएटिविटी की तारीफ मिलेगी। कारोबार और भाग्य दोनों चमकेंगे। वाहन चलाते समय सावधान रहें वरना चोट लग सकती है।

विदेश में नौकरी करने वालों को धन लाभ होने की संभावना है। लव लाइफ में धैर्य से काम लें तो रिश्ता संभल जाएगा। ससुराल जाने का मौका मिलेगा और वहां सम्मान मिलेगा। नारायण कवच का पाठ पढ़ाई और मानसिक शांति में मदद करेगा। नया बिज़नेस शुरू करने का प्लान बन सकता है। शुभ अंक 4 है।

यह भी पढ़ें:

Aaj ka Rashifal: धनु के लिए दिन होगा खास, कुंभ राशि वालों के आर्थिक जीवन में आएगा उतार चढ़ाव, मकर मीन दैनिक राशिफल

 Aaj ka Rashifal: सिंह वालों के काम की होगी तारीफ, कन्या वाले सावधानी से चलाएं वाहन, तुला-वृश्चिक दैनिक राशिफल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article