Aaj ka Rashifal: धनु के लिए दिन होगा खास, कुंभ राशि वालों के आर्थिक जीवन में आएगा उतार चढ़ाव, मकर मीन दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 12 Sep 2025 Shukravar Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope: धनु के लिए दिन होगा खास, कुंभ राशि वालों के आर्थिक जीवन में आएगा उतार चढ़ाव, मकर मीन दैनिक राशिफल aaj-ka-rashifal-12-sep-2025-shukravar-pitru-paksha-daily-horoscope-dhanu-makar-kumbh-meen-rashi-dainik-rashifal-jyotish-upay-astrology-hindi-news-pds

Aaj-ka-Rashifal-12--Sep-2025-Dhanu-makar-kumbh-meen-daily-horoscope-pitru-paksha

Aaj-ka-Rashifal-12--Sep-2025-Dhanu-makar-kumbh-meen-daily-horoscope-pitru-paksha

Aaj ka Rashifal 12 Sep 2025 Shukravar Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope: हिन्दू पंचांग के अनुसार 12 सितम्बर को भाद्रपद कृष्ण पक्ष, पञ्चमी तिथि रहेगी।

ऐसे में  शुक्रवार 12 सितम्बर को बदली ग्रहों की चाल सभी 12 राशियों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आती है। चलिए जानते हैं पंचांग में ग्रहों की चाल धनु, मकर, कुंभ, मीन के लिए क्या खास ला रही है। पढ़ें आज का राशिफल। (Today Horoscope)

धनु, मकर, कुंभ, मीन दैनिक राशिफल – 12 सितंबर 2025

धनु राशि दैनिक राशिफल – 12 सितंबर 2025

12 सितंबर शुक्रवार का दिन धनु राशि वालों के लिए मौज-मस्ती और खुशी से भरा रहेगा। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और रिश्तों में मिठास आएगी। जीवनसाथी से कोई गिफ्ट मिलने की संभावना है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरीपेशा लोगों के लिए उन्नति के अवसर बनेंगे, जबकि व्यापारी वर्ग को निवेश में सतर्क रहने की जरूरत है।

सेहत के लिहाज़ से दिन अच्छा है। हालांकि नौकरी में अधिकारियों से मतभेद हो सकता है। लव लाइफ में हैं तो आपका आकर्षण बढ़ेगा और लव लाइफ में नई ऊर्जा आएगी। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। आज काले कपड़ों से बचने की सलाह दी जाती है। आपका अटका पैसा आपको वापस मिल सकता है। 12 सितंबर के लिए आपका लकी नबरं 2 रहेगा।

मकर राशि दैनिक राशिफल – 12 सितंबर 2025

मकर राशि वालों के लिए शुक्रवार का दिन लव लाइफ के लिए बेहतर होगा। अगर आप किसी को प्रपोज करना चाहते हैं तो शुक्रवार की शाम तक आपको जवाब मिल सकता है। यदि आप विवाहित हैं तो आप पार्टनर के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं।

व्यवसाय से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। हालांकि सेहत और मानसिक तनाव पर ध्यान देना होगा। थकान परेशान कर सकती है। नौकरी और पढ़ाई में दिन थोड़ा प्रभावित रहेगा। परिवार में गलतफहमियों से बचना ज़रूरी है। हरे रंग के वस्त्र धारण करना आपके लिए लाभकारी रहेगा। नौकरी या निवास परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। आज का शुभ अंक 4 है।

कुंभ राशि दैनिक राशिफल – 12 सितंबर 2025

कुंभ राशि वालों का आज का दिन तकनीक और साहित्य में रुझान बढ़ाने वाला रहेगा। धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेने या यात्रा पर जाने का योग है। पूजा-पाठ से मन को शांति मिलेगी, लेकिन पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव रहेगा और काम का बोझ मानसिक थकान दे सकता है।

व्यवसाय में धन की कमी खल सकती है। नौकरी के काम का दबाव भी मन को दुखी कर सकता है। प्रेम संबंधों में साथी से लगाव कम दिखाई देगा। परिवारिक रिश्तों में स्थिति सुखद बनी रहेगी, लेकिन मां की तबियत खराब हो सकती है। बजरंगबाण का नित्य पाठ आपके लिए लाभकारी होगा। उधार लेने से बचें। आज का शुभ अंक 4 है।

मीन राशि दैनिक राशिफल – 12 सितंबर 2025

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन बिज़नेस में लाभ लेकर आएगा। नौकरीपेशा लोगों को धैर्य और संयम की जरूरत है। विदेश यात्रा या विदेश से जुड़ा कोई अवसर सामने आ सकता है। हालांकि स्वास्थ्य ठीक नहीं रहेगा, इसलिए लापरवाही न करें। ग्रहों की प्रतिकूल स्थिति आपकी सेहत को प्रभावित कर सकती है। करियर में स्थिति मजबूत होगी लेकिन आर्थिक मामलों में चुनौतियां बनी रहेंगी। प्रेम जीवन में मजबूती आएगी और खुशियां बढ़ेंगी। परिवारिक रिश्तों में मजाक या तानों से खटास आ सकती है, इसलिए संभलकर चलें। आदित्यह्रदय स्तोत्र का पाठ करना आपके लिए लाभकारी होगा। घरेलू कामों की अनदेखी करने से बचें। आज का शुभ अंक 5 है।

यह भी पढ़ें:  Mangal Gochar 2025: क्या आपकी राशि भी है कर्क-मीन-वृश्चिक, रहें सतर्क, जान लें क्या हैं 28 अक्टूबर तक ज्योतिष के संकेत

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article