Aaj ka Rashifal: मेष की धार्मिक कार्यों में बढ़ेगी रुचि, मकर को मिलेगा भाग्य का साथ, वृष मिथुन दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 12 Oct Sunday Mesh Vrash Mithun Kark: मेष की धार्मिक कार्यों में बढ़ेगी रुचि, मकर को मिलेगा भाग्य का साथ, वृष मिथुन दैनिक राशिफल aaj-ka-rashifal-12-october-2025-ravivar-sunday-mesh-vrash-mithun-kark-rashi-dainik-rashifal-jyotish-horoscope-astrology-hindi-new-pds

Aaj ka Rashifal: मेष की धार्मिक कार्यों में बढ़ेगी रुचि, मकर को मिलेगा भाग्य का साथ, वृष मिथुन दैनिक राशिफल

Aaj Ka Rashifal 12 October 2025 Ravivar Sunday Mesh Vrash Mithun Kark Daily Horoscope : 12 अक्टूबर 2025, रविवार का दिन कई राशियों के लिए सौभाग्य, तरक्की और स्थिरता लेकर आ रहा है, वहीं कुछ राशियों को 12 अक्टूबर दिन अपनी सेहत, संबंधों और निर्णयों को लेकर सतर्क रहना होगा। आइए जानते हैं, आज (Todays Horoscope) किस राशि को मिलेगा भाग्य का साथ और किसे रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष, वृष, मिथुन, कर्क का दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) .

मेष, वृष, मिथुन, कर्क दैनिक राशिफल 12 अक्टूबर

मेष राशि दैनिक राशिफल 12 अक्टूबर

आपका मन दिखावे और प्रतिष्ठा के कामों की ओर आकर्षित रह सकता है। अनिच्छा के बावजूद सामाजिक दबाव या लोक लज्जा के कारण कुछ कार्य करने पड़ सकते हैं। धार्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी और परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन काम के प्रति आलस्य दिख सकता है।

व्यापारी वर्ग को आलस्य और देर से निर्णय लेने के कारण नुकसान उठाना पड़ सकता है। परिवार की महिलाओं का सहयोग मिलेगा, लेकिन उनकी डांट-फटकार से बचना मुश्किल होगा। रविवार के लिए आपका शुभ अंक 3 और शुभ रंग गुलाबी रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करने की सलाह दी जा रही हे।

वृषभ राशि दैनिक राशिफल 12 अक्टूबर 

दिन लाभ और सफलता दोनों देने वाला रहेगा, लेकिन कार्यों में सतर्कता जरूरी है। सहकर्मियों का सहयोग आवश्यक होगा। अचानक बनी यात्रा स्थगित हो सकती है, जिससे मन खिन्न हो सकता है। धन अर्जित करने के लिए अतिरिक्त मेहनत करनी पड़ेगी, लेकिन परिणाम संतोषजनक होंगे।

बुजुर्गों का आशीर्वाद आपकी मदद करेगा। रविवार का दिन शुभ अंक 6 और शुभ रंग सफेद रहेगा। ज्योतिषीय उपाय में आपको माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाने की सलाह दी जा रही है।

मिथुन राशि दैनिक राशिफल 12 अक्टूबर

आज आपका सार्वजनिक व्यक्तित्व मजबूत रहेगा और उच्च अधिकारियों से लाभ मिलने की संभावना है। भाग्य आपका साथ देगा और किए गए प्रयास सफल होंगे। सहकर्मी आपके आत्मविश्वास की सराहना करेंगे। परिवार की महिलाओं से सहयोग और आर्थिक लाभ मिल सकता है। यात्रा अधिक होगी और खर्च भी बढ़ सकते हैं।
रविवार को आपका शुभ अंक 4 और शुभ रंग हरा रहेगा। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।

कर्क राशि दैनिक राशिफल 12 अक्टूबर

आज ज्ञान और बुद्धि का प्रयोग करके धन अर्जित करने के अवसर मिलेंगे। व्यापारी वर्ग निवेश में जोखिम उठा सकता है, जबकि नौकरीपेशा लोग अधिकारियों का सहयोग पाएंगे। परिवार में बच्चों की सफलता खुशी देगी। बुजुर्ग थोड़े नाराज़ रह सकते हैं, लेकिन महिलाएँ वैवाहिक जीवन में संतुलन बनाए रखने में मदद करेंगी। रविवार को आपका शुभ अंक 2 और शुभ रंग सफेद रहेगा। दूध में शक्कर मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें।

यह भी पढ़ें: Aaj ka Rashifal: सिंह को लाभ के योग, कन्या के अटके काम होंगे पूरे, तुला वृश्चिक दैनिक राशिफल

नोट: इस लेख में दी गई सभी जानकारियां सामान्य सूचनाओं पर आधारित हैं। बंसल न्यूज इस​की पुष्टि नहीं करता। अमल में लाने से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article