Aaj ka Rashifal: सिंह वाले शेयर न करें अपनी बात, मंदिर में मिश्री दान करने से बनेंगे वृश्चिक के काम, कन्या-तुला का हाल

Aaj ka Rashifal 11 June 2025 Budhvar Panchami Singh Kanya Tula Vrashchik Daily Horoscope: सिंह वाले शेयर न करें अपनी बात, मंदिर में मिश्री दान करने से बनेंगे वृश्चिक के काम, कन्या-तुला का हाल aaj-ka-rashifal-11-june-2025-budhvar-panchami-tithi-daily-horoscope-Singh Kanya Tula Vrashchik rashi-love-career-family-dainik-rashifal-astrology-hindi-news-pds

Aaj-ka-Rashifal--11-June--singh-kanya-tula-vrashchik-Rashifal-Astrologh-Hindi-News

Aaj-ka-Rashifal--11-June--singh-kanya-tula-vrashchik-Rashifal-Astrologh-Hindi-News

Aaj ka Rashifal 11 June 2025 Budhvar Panchami Singh Kanya Tula Vrashchik Daily Horoscope: बुधवार को ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि ( Panchami Tithi) रहेगी। बुधवार 11 जून का दिन राशि चक्र की दूसरी चार राशि के लिए खास रहेगा।

बुधवार 11 जून को ग्रहों की चाल (Grah Gochar) नक्षत्रों के संयोग आपके लिए शुभ फल देंगे। चलिए जानते हैं दैनिक राशिफल का सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक आज 11 जून का राशिफल (Today Horoscope)।

सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक दैनिक राशिफल 

सिंह राशि (Leo) 11 June 2025

सिंह राशि वालों के लिए काम के सिलसिले में एक शहर से दूसरे शहर जाना पड़ सकता है। हो सकता है लोग आपकी फीलिंग को दबाने की कोशिश करें। आपको अपनी बातें भूलकर भी दूसरों से शेयर नहीं करनी है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है। मेहनत का फल आपको मिलने लगेगा। दाम्पत्य जीवन बेहतर करने के लिए आपको आगे के बारे में सोचना पड़ेगा। इस राशि की महिलाओं को सेहत का ध्यान रखने की सलाह दी जा रही है। कन्या के पैर छूकर घर से बाहर निकलने से दिन बेहतर होगा।

कन्या राशि (Virgo) 11 June 2025

कन्या राशि वालों के लिए बुधवार का दिन बेहतर रहेगा। अचानक धनलाभ के योग बनते दिख रहे हैं। आप अपने सभी काम बखूबी पूरे कर पाएंगे। आपको अपनी संतान से पूरी मदद मिलेगी। खास लोगों से आपकी मुलाकात हो सकती है। ऑफिस मीटिंग में आप अपनी बात खुलकर रख पाएंगे। अधिकारी आपकी प्रेजेन्टेशन से खुश हो जाएंगे। पारिवारिक मामलों में दोस्तों की मदद आपके काम आएगी। मॉडलिंग के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए किसी अच्छी ब्रांड के लिये काम का आफर मिल सकता है।
विष्णु भगवान के मंत्र का 5 बार जाप करने से आपकी मीटिंग सफल होगी।

Guru Ast 2025: आज से बनेंगे आंधी तूफान के योग! गुरु दिखाएंगे असर, विवाह को लेकर क्या कहती है गुरु की चाल

तुला राशि (Libra) 11 June 2025

तुला राशि वालों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। ​यदि आप व्यापारी हैं तो आपको लाभ के योग हैं। हो सकता है घर के लिये कुछ सामान की खरीदारी करें। व्यय को कम करके सेविंग पर ध्यान देना होगा। रिश्तेदारों का घर आगमन हो सकता है। यदि आप नौकरी पेशा हैं तो आपको ऑफिस में सीनियर के साथ कानाफूसी से बचना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) 11 June 2025

वृश्चिक राशि वाले जीवन में किसी तरह के बदलाव को लेकर प्लानिंग कर सकते हैं। लोग आपकी मदद के लिए आगे आएंगे। लोग आपकी मदद के लिए आगे आएंगे। खान पान की चीज़ के आपकी रुचि बढ़ सकती है। बड़ों के काम में हाथ बटाएंगे। संतान से आपके रिश्ते बेहतर होंगे। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिये बुधवार का दिन अच्छा रहने वाला है। मंदिर में मिश्री का दान करने से आपको काम में सफलता मिलेगी।

यह भी पढ़ें: Aaj ka Rashifal: धनु के व्यापारियों को मिलेगा रुका धन, मीन को जॉब में प्रमोशन के योग, मकर कुंभ का दैनिक राशिफल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article