Aaj ka Rashifal: धनु के काम की ऑफिस में होगी तारीफ, मकर वाले प्लानिंग न करें शेयर, कुंभ मीन का दैनिक राशिफल

Aaj ka Rashifal 11 July 2025 Shukravar Sawan Maas Pratipada Tithi Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope: धनु के काम की ऑफिस में होगी तारीफ, मकर वाले प्लानिंग न करें शेयर, कुंभ मीन का दैनिक राशिफल aaj-ka-rashifal-11-july-2025-shukravar-sawan-daily-horoscope-dhanu-makar-kumbh-meen-rashi-dainik-rashifal-jyotish-upday-astrology-hindi-news-pds

Aaj-ka-Rashifal-11-July-Dhanu-Makar-Kumbh-Meen-Dainik-Rashifal

Aaj-ka-Rashifal-11-July-Dhanu-Makar-Kumbh-Meen-Dainik-Rashifal

Aaj ka Rashifal 11 July 2025 Shukravar Sawan Maas Pratipada Tithi Dhanu Makar Kumbh Meen Daily Horoscope: हिन्दू पंचांग के अनुसार गुरुवार 11 जुलाई से सावन माह की शुरुआत हो रही है. इस दिन प्रतिपदा तिथि है। हर दिन बदलती ग्रहों की चाल सभी 12 राशियों के लिए कुछ न कुछ खास लेकर आती है।

शुक्रवार  11 जुलाई को ग्रहों की चाल (July Grah Gochar 2025 ) नक्षत्रों के संयोग आपके लिए शुभ फल देंगे।

चलिए जानते हैं धनु, मकर, कुंभ, मीन के लिए दैनिक राशिफल आज 11 जुलाई का राशिफल (Today Horoscope) में क्या खास लेकर आएगा।

धनु राशि (Sagittarius) दैनिक राशिफल

शुक्रवार के दिन धनु राशि वालों की ऑफिस में काम की तारीफ हो सकती है। इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यापारी हैं तो बिजनेस में कुछ नया शुरू करने का प्लान बना सकते हैं। 11 जुलाई का दिन शुभ रहेगा। पैसों को लेकर कोई स्कीम फायदेमंद साबित हो सकती है। यदि स्टूडेंट हैं तो पढ़ाई में कुछ चीजें समझने में दिक्कत आ सकती है, लेकिन कोशिश करते रहें। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा और रिश्ता और मजबूत होगा। हनुमान जी के नामों का जाप करने से सारी अड़चनें दूर होंगी। शुक्रवार के लिए आपका लकी शुभ रंग काला और अंक 12 रहेगा।

मकर राशि (Capricorn) दैनिक राशिफल

शुक्रवार के दिन आप अपने काम में पूरी लगन से जुटे रहेंगे और अच्छा करेंगे, लेकिन अपनी योजनाएं किसी से शेयर न करें। व्यापार में अच्छा ऑर्डर मिलने की संभावना है। पैसे खर्च करने से पहले अच्छे से सोच-विचार कर लें, खासकर निवेश को लेकर। छात्रों को पढ़ाई में ध्यान देने की ज़रूरत है, वरना पिछड़ सकते हैं। परिवार में किसी रिश्तेदार का आना हो सकता है जिससे घर में रौनक बढ़ेगी। शुक्रवार को आपका लकी रंग आसमानी और लकी नंबर 31 रहेगा। हरा मूंग दान करने से आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी।

कुंभ राशि (Aquarius) दैनिक राशिफल

शुक्रवार के दिन आप पर ऑफिस में काम का बोझ बढ़ सकता है। समय रहते सब काम निपटाने की सलाह आपको दी जा रही है। व्यापार में कोई नया पार्टनर जोड़ने की सोच सकते हैं, जो आगे चलकर फायदेमंद हो सकता है। घर में खरीदारी के चलते खर्चा बढ़ सकता है, इसलिए बजट का ख्याल रखें। पढ़ाई के लिए कोई नया कोर्स शुरू करने का मन बन सकता है। पति-पत्नी के बीच हल्की बहस हो सकती है, लेकिन बात प्यार से संभाली जा सकती है। परिवार को गिफ्ट देना शुभ रहेगा। लकी रंग भूरा और नंबर 9 रहेगा।

मीन राशि (Pisces) दैनिक राशिफल

शुक्रवार को आप ऑफिस में किसी सहकर्मी की मदद कर सकते हैं जिससे आपके रिश्ते बेहतर होंगे। बिजनेस में कोई अच्छा मौका हाथ लग सकता है, उसे जाने मत दीजिए। पैसे को लेकर सोच-समझकर चलें, और किसी जानकार से निवेश की योजना ज़रूर पूछें। पढ़ाई के मामले में मेहनत करनी पड़ेगी, तभी अच्छे नतीजे मिलेंगे। घर का माहौल थोड़ा तनाव भरा हो सकता है, तो संयम से काम लें। 11 जुलाई के कुत्तों को बिस्किट खिलाने से आपके काम बनेंगे। मानसिक शांति मिलेगी। शुभ रंग गोल्डन और अंक 14 रहेगा।

यह भी पढ़ें : Meen Rashi Weekly Horoscope: इस सप्ताह मीन के शत्रु होंगे परास्त, क्या हैं इस सप्ताह आपकी शुभ अशुभ तारीखें

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article