आज का राशिफल 1 नवंबर 2020: मिथुन राशि वाले अपने वाणी पर संयम रखें

आज का राशिफल 1 नवंबर 2020: मिथुन राशि वाले अपने वाणी पर संयम रखें, विवाद हो सकता है

मेष राशिफल (Aries Horoscope): आज अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। स्थान परिवर्तन का योग बन रहा है। युवाओं के लिए दिन लगभग सामान्य ही रहने वाला है, तो वहीं दूसरी ओर विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। स्वास्थ्य को लेकर परिस्थितियां अनुकूल है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

वृषभ राशिफल (Taurus horoscope): आज के दिन वाणी और व्यवहार में संयम रखना होगा। जीवनसाथी की सेहत को लेकर चिंता हो सकती है। परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा। वाद-विवाद से बचें, दौड़-भाग रहेगी। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope): करियर में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। विवाह और विद्यार्थियों को पढ़ाई या करियर के लिए कठिन परिश्रम करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य को लेकर सांस या अस्थमा की समस्या है तो सावधानी बरतें।

कर्क राशिफल (Cancer Horoscope): जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत होगा। परिवार में किसी गंभीर मुद्दे पर वरिष्ठों का अनुभव काम आ सकता है। पारिवारिक जीवन सुधार होगा, आर्थिक लाभ होगा। व्यस्तता रहेगी।

सिंह राशिफल (Leo Horoscope): धन की स्थिति ठीक रहेगी। व्यापार में जल्दबाजी में बड़ा निवेश करने से बचना होगा, घाटे की आशंका प्रबल है। विद्यार्थियों को समय का समुचित इस्तेमाल करने की जरूरत है। सेहत का ध्यान रखें, विवाद से बचें।

कन्या राशिफल (Virgo horoscope): आज सावधान रहने की जरूरत है। परिवार के लोगों के बीच आपसी विनम्रता बढ़ाने की जरूरत होगी, विवाद से बचें। आज किसी की मदद का मौका मिल रहा है तो पीछे न हटें। विवाह तय हो सकता है, वाहन सावधानी से चलाएं।

तुला राशिफल (Libra horoscope): क्रोध पर नियंत्रण रखें। सेहत को लेकर आज स्थिति अनुकूल है, शारीरिक कष्ट से राहत रहेगी। घर में आकस्मिक लड़ाई झगड़ों के चलते तनाव हो सकता है। संतान की ओर से अच्छा समाचार मिलेगा।

वृश्चिक राशिफल (Scorpio horoscope): व्यापारियों के लिए घाटे का दिन हो सकता है। युवा और विद्यार्थियों के लिए दिन सामान्य रहेगा। हेल्थ को लेकर जरूर सतर्क रहना होगा। बदलते मौसम से तबीयत खराब होने की आशंका है।

धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope): आज के दिन आत्ममंथन कर खुद में सुधार करना चाहिए, अच्छी बुरी दोनों बातों पर गौर करें। कार्यस्थल पर दूसरों की काम की जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। सेहत का ध्यान रखें, धन के नुकसान से बचें।

मकर राशिफल (Capricorn Horoscope): बेवजह के क्रोध से भी बचें, अचानक तबीयत बिगड़ सकती है। घर परिवार में किसी नजदीकी व्यक्ति के बदलते व्यवहार को लेकर चिंता हो सकती हैं। स्थान परिवर्तन का योग है। वाहन सावधानी से चलाएं।

कुंभ राशिफल (Aquarius horoscope): आज के दिन कला क्षेत्र में रुचि लेते हुए मनपसंद काम कर सकते हैं. ऑफिशियल कामकाज में टीम के साथ सामंजस्य बढ़ाएं। मान-सम्मान मिलेगा, धन लाभ के योग हैं। समझदारी के साथ मिल बैठकर सुलझाएं।

मीन राशिफल (Pisces Horoscope): सेहत में सुधार होगा। मौसम को लेकर स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव की स्थिति बन रही है। आपके व्यवहार के चलते परिवार के लोग नाराज रह सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password