Advertisment

Aaj Ka Panchang 5 March: बुधवार को इस समय तक रहेगा राहुकाल और दिशाशूल, आज के पंचांग से जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 5 March 2025: 5 मार्च 2025, बुधवार का दिन हिंदू पंचांग के अनुसार, भगवान गणेश और बुध ग्रह को समर्पित है।जानें आज का पंचांग, शुभ मुहूर्त, राहुकाल और दिशाशूल के बारे में।

author-image
Shashank Kumar
Aaj ka Panchang 3 june 2025

Aaj ka Panchang 3 june 2025

Aaj Ka Panchang 5 March 2025: हिंदू पंचांग के अनुसार, हर दिन का विशेष महत्व होता है। 5 मार्च 2025, बुधवार का दिन भगवान गणेश और बुध ग्रह को समर्पित है। इस दिन विशेष रूप से बुद्धि, व्यापार, संचार और ज्ञान से जुड़े कार्यों को करना शुभ माना जाता है।

Advertisment

ज्योतिष शास्त्र में बुधवार का संबंध बुध ग्रह से है, जो वाणी, संचार और व्यापार का कारक माना जाता है। गणपति की उपासना से सभी कष्टों का नाश होता है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।

आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang 5 मार्च 2025) तिथि, नक्षत्र, योग और करण

  • संवत: पिङ्गला विक्रम संवत 2081
  • माह: फाल्गुन, शुक्ल पक्ष
  • तिथि: षष्ठी 12:54 पी.एम तक, तत्पश्चात सप्तमी
  • पर्व: सप्तमी
  • दिन: बुधवार
  • सूर्योदय: 06:43 ए.एम
  • सूर्यास्त: 06:23 पी.एम
  • चन्द्रोदय: 10:12 ए एम
  • चंद्रास्त का समय: 12:16 ए एममार्च 06
  • नक्षत्र: कृतिका
  • चंद्र राशि: मेष (स्वामी ग्रह: मंगल) 08:14 ए.एम तक, तत्पश्चात वृष (स्वामी ग्रह: शुक्र)
  • सूर्य राशि: कुंभ (स्वामी ग्रह: शनि)
  • करण: तैतिल 12:03 पी.एम तक, तत्पश्चात गरज
  • योग: वैधृति 11:08 पी.एम तक, तत्पश्चात विष्कुम्भ

आज के शुभ मुहूर्त (Shubh Muhurat Today)

  • विजय मुहूर्त: 02:25 पी.एम से 03:25 पी.एम तक
  • गोधूलि मुहूर्त: 06:25 पी.एम से 07:22 पी.एम तक
  • ब्रह्म मुहूर्त: 4:03 ए.एम से 05:07 ए.एम तक
  • अमृत काल: 06:03 ए.एम से 07:46 ए.एम तक
  • निशीथ काल: 11:42 पी.एम से 12:26 ए.एम तक
  • संध्या पूजन: 06:26 पी.एम से 07:04 पी.एम तक
Advertisment

आज का राहुकाल और दिशाशूल

  • राहुकाल: दोपहर 12:00 बजे से 01:30 बजे तक (इस दौरान शुभ कार्य करने से बचें)
  • दिशाशूल: उत्तर दिशा (इस दिशा में यात्रा से बचें, यदि यात्रा आवश्यक हो तो गुड़ खाकर प्रस्थान करें)

आज क्या करें (Aaj Kya Karein)

  • भगवान गणेश की पूजा-अर्चना करें और "ऊं गं गणपतये नमः" मंत्र का जाप करें।
  • हरे रंग के वस्त्र पहनें और हरे मूंग का दान करें।
  • भैरव उपासना करें और बटुक भैरव स्तोत्रम का पाठ करें।
  • अन्न दान करें, जिससे पुण्य की प्राप्ति होगी।
  • भगवान शिव की आराधना करें और शिव पुराण का पाठ करें।
  • गाय को पालक खिलाएं।

आज क्या न करें (Aaj Kya Na Karein)

  • कटु वाणी का प्रयोग न करें, क्योंकि बुध ग्रह वाणी का कारक होता है।
  • अनावश्यक विवादों से बचें और किसी को अपशब्द न कहें।
  • राहुकाल के समय शुभ कार्य न करें।
  • उत्तर दिशा में यात्रा करने से बचें।
Advertisment

पंचांग के पांच अंग (Panchang Ke 5 Ang)

  1. तिथि: हिंदू कैलेंडर में 30 तिथियां होती हैं, जो दो पक्षों में विभाजित होती हैं – शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष।
  2. नक्षत्र: आकाश मंडल में 27 नक्षत्र होते हैं, जो नौ ग्रहों से जुड़े होते हैं।
  3. वार: सप्ताह के सात दिन ग्रहों के नाम पर आधारित हैं – सोमवार से रविवार तक।
  4. योग: सूर्य और चंद्रमा की विशेष दूरियों के आधार पर 27 योग बनाए जाते हैं।
  5. करण: एक तिथि में दो करण होते हैं, कुल मिलाकर 11 करण होते हैं। शुभ कार्यों के लिए करण का विशेष महत्व होता है।

आज 5 मार्च 2025, बुधवार का दिन विशेष रूप से भगवान गणेश की पूजा और बुध ग्रह के उपायों के लिए उत्तम है। इस दिन गणपति की पूजा, दान-पुण्य और अच्छे कार्य करने से सफलता और सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। राहुकाल और दिशाशूल को ध्यान में रखते हुए कार्यों की योजना बनाएं।

यह भी पढ़ें :   Aaj ka Rashifal 5 March: मेष, कर्क और कुंभ राशि वालों पर होगी धनवर्षा, जानें सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल

Advertisment

यह भी पढ़ें :  Aquarius Weekly Horoscope: कुंभ राशि वालों की होगी तरक्की, लव लाइफ में आएगा रोमांचक मोड़, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल

shubh muhurat Panchang 2025 hindu rituals hindu festivals Hindu Calendar Ganesh Worship ganesh puja Daily Panchang Budhwar Significance Budhwar Panchang Budh Graha Astrology aaj ka panchang 5 March 2025 Panchang
Advertisment
चैनल से जुड़ें