MP Election 2023 AAJ KA Mudda: TI मॉल पर सियासत गरमाई! पुराने मुद्दे पर फिर MP में छिड़ी लड़ाई

MP Election 2023 Aaj ka Mudda: मध्यप्रदेश चुनाव में अब सियासत टू द पॉइंट हो रही है। बीजेपी ने इंदौर के ट्रेजर आइलैंड मॉल का मुद्दा उछाला।

MP Election 2023 AAJ KA Mudda: TI मॉल पर सियासत गरमाई! पुराने मुद्दे पर फिर MP में छिड़ी लड़ाई

MP Election 2023 Aaj ka Mudda: मध्यप्रदेश चुनाव में अब सियासत टू द पॉइंट हो रही है। बीजेपी ने इंदौर के ट्रेजर आइलैंड मॉल का मुद्दा उछाला, तो वहीं कांग्रेस ने भी कर्नाटक में टेस्टेड फॉर्मूले यानी लोकल दूध के ब्रांड सांची वर्सेस बाहरी दूध अमूल के मुद्दे से बीजेपी को घेरने की कोशिश की। विधानसभा चुनाव से पहलें साल 2003 का जिन्न फिर निकल आया और पुराने मामले पर नई सियासत शुरू हो चुकी है।

MP में सियासत गरम

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कथित ट्रेजर मॉल घोटाले की फाइल फिर से खुलने की बात कहकर सियासत गरमा दी है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह को क्लीन चिट कैसे मिली। यह जल्द सामने आ जाएगा। जिसके बाद पूर्व सीएम दिग्विजय की मुश्किलें भी बढ़ सकती हैं।

ट्रेजर आईलेंड मॉल का मामला फिर चढ़ा

दरअसल इंदौर के ट्रेजर आईलेंड मॉल को तत्कालीन दिग्विजय सिंह सरकार में मंजूरी मिली थी। इस मंजूरी पर कई सवाल खड़े किए गए थे और आरोप तत्कालीन सीएम दिग्विजय सिंह पर लगे थे लेकिन सीबीआई और और विशेष अदालत से क्लीन चिट मिलने के बाद मामला ठंडे बस्ते में चला गया था। अब वीडी शर्मा के बयान के बाद, ये मामला सियासत की आंच पर फिर चढ़ गया। कांग्रेस बीजेपी पर पलटवार करते हुए, भ्रम फैलाने की बात कह रही है।

कांग्रेस का कर्नाटक फार्मूले पर फोकस

इधर कांग्रेस के गोवि्ंद सिंह भी पीछे नहीं है। उसने अमूल दूध को फायदा पहुंचाने और एमपी के लोकल ब्रांड सांची को नुकसान पहुंचाने का आरोप प्रदेश सरकार पर लगा दिया है। इस मुद्दे ने उसे कर्नाटक में काफी फायदा पहुंचाया था। कुल मिलाकर अब दोनों तरफ से सियासत टू द पाइँट हो रही है। जहां बीजेपी ने फील्ड पर लीड कर रहे दिग्विजय को निशाने पर लिया है तो वहीं कांग्रेस अपने टेस्टेड कर्नाटक फार्मूले पर फोकस कर रही है।

ये भी पढ़ें:

Indian President House Entry: आज से हफ्ते में 6 दिन खुलेगा राष्ट्रपति भवन, आम लोगों को मिलेगी एंट्री

Commercial Gas Cylinder Price Down: आज से सस्ता हुआ LPG गैस सिलेंडर, जानिए शहरों में कितने हुए दाम

Ruturaj Gaikwad Wife: क्रिकेट की ऑलराउंडर है ऋतुराज की दुल्हनियां, इस दिन बंधेंगे शादी के बंधन में

MS Dhoni Surgery: आज कोकिलाबेन अस्पताल में होगी धोनी की सर्जरी, IPLके पहले मैच में हो गए थे चोटिल

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article