आज का इतिहास : 1933- मशहूर पार्श्वगायिका आशा भोसले का जन्म हुआ था।

आज का इतिहास : 1933- मशहूर पार्श्वगायिका आशा भोसले का जन्म हुआ था।

देश और दुनिया में 8 सितंबर यानी आज का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और हम आपको इन घटनाओं के बारे में बताएंगे...

आशा भोसले हिंदी फिल्म जगत की मशहूर पार्श्व गायिका हैं। फिल्म इंडस्ट्री में आशा ताई के नाम से भी जानी जातीं हैं। उन्होंने शास्त्रीय संगीत, गजल और पॉप संगीत हर क्षेत्र में अपनी आवाज़ का जादू बिखेरा है। उन्होंने अपने शुरूआतीकरियर में बी-सी ग्रेड की फिल्मों के लिए पार्श्व गायकी की। आशा भोसले ने अपना पहला गीत वर्ष 1948 में सावन आया फिल्म चुनरिया में गाया। आशा भोंसले जी के गायिकी के कैरियरमे चार फिल्मे मिल का पत्थर, साबित हुई- नया दौर, तीसरी मंजिल , उमरॉव जान और रंगीला। मो. रफी के साथ गाए उनके गीत यथा ‘माँग के हाथ तुम्हारा....’, ‘साथी हाथ बढ़ाना...’ और ‘उड़े जब जब जुल्फें तेरी...’ शाहिरलुधियानवी के द्वारा लिखित और ओ. पी. नैयरद्वरासंगीतबद्ध ने उन्हें एक खास पहचान दी।

2020: हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लेलैंड के मानद चेयरमैन आर. जे. साहनी का निधन।

1966 : लोगों को पढ़ाई के प्रति जागरूक करने के लिए यूनेस्को ने ‘साक्षरता दिवस’ मनाने की शुरुआत की।

1962 : चीन ने भारत की पूर्वी सीमा में घुसपैठ की थी।

1960 : भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पति फिरोज गांधी का निधन हुआ था।

1900 : टेक्सास के गैलवेस्टोन में चक्रवाती तूफान से 6,000 लोगों की मौत हुई थीं।

1320 : गाजी मलिक को सुलतान का रूतबा हासिल हुआ

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article