आज का इतिहास : 1772 - कोलकाता भारत की राजधानी बनी।

आज का इतिहास : 1772 - कोलकाता भारत की राजधानी बनी।

देश और दुनिया में 4 अक्‍टूबर यानी आज का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और हम आपको इन घटनाओं के बारे में बताएंगे...

1772 में कोलकाता ब्रिटिश भारत की राजधानी बनी। यह तब हुआ जब पहले गवर्नर-जनरल, वारेन हेस्टिंग्स ने मुर्शिदाबाद से सभी महत्वपूर्ण प्रशासनिक कार्यालयों को कोलकाता में स्थानांतरित कर दिया। 1911 तक, कोलकाता ब्रिटिश भारत की राजधानी रही, जिसके बाद किंग जॉर्ज पंचम ने 1911 के दिल्ली दरबार में राजधानी को कलकत्ता से दिल्ली स्थानांतरित करने की घोषणा की।

1991 - भारत के उत्तरकाशी में 6.8 तीव्रता के भूकंप से 1000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी।
1977 - विदेश मंत्री के रूप में अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को हिंदी में संबोधित किया।
1969 - चीन ने अपनी मुख्यभूमि के पश्चिमी क्षेत्र में हाइड्रोजन बम का परीक्षण करने का ऐलान किया।
1965 - BBC ने एशियाई आप्रवासियों के लिए पहली सेवा शुरू करने की अपनी योजना का ऐलान किया।
1962 - चीन ने भारत पर हमला कर अरुणाचल प्रदेश के रास्ते भारत के अंदर तक प्रवेश की कोशिश की।
1535 - अंग्रेजी भाषा में पहली संपूर्ण बाइबल, जिसे माइल्स कोवरडेल ने तैयार किया था।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article