आज का इतिहास : 1929 - स्वर कोकिला लता मंगेशकर का इंदौर में जन्म हुआ था।

आज का इतिहास : 1929 - स्वर कोकिला लता मंगेशकर का इंदौर में जन्म हुआ था।

देश और दुनिया में 28 सितंबर यानी आज का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और हम आपको इन घटनाओं के बारे में बताएंगे...

VO: 28 सितंबर 1929 को इंदौर मध्य प्रदेश में जन्मी लता मंगेशकर ने अपने सात दशक से अधिक लंबे करियर में हजारों गीत गाए जो न केवल हिंदी सिनेमा बल्कि भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा बन गए। उनकी मधुर आवाज ने उन्हें विश्व स्तर पर ख्याति दिलाई। लता मंगेशकर के पिता पंडित दीनानाथ मंगेशकर एक क्लासिकल सिंगर और थिएटर आर्टिस्ट थे। वो नहीं चाहते थे कि लता मंगेशकर फ़िल्मों के लिये गाने गाएं लेकिन लता जी बचपन से ही गायक बनना चाहती थीं। आपको बता दें 60, 70 और 80 के दशक में गाए गए लता मंगेशकर के ज्यादातर गाने ऑल टाइम हिट्स की कैटगरी में आते हैं।

2008 : स्पेसएक्स ने फाल्कन-एक का सफल प्रक्षेपण किया।
2004 - विश्व बैंक ने भारत को विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था कहा।
1994 - एम.एस. बाल्टिक सागर में एस्टोनिया नौका डूबने से 852 लोगों की मौत हो गई।
1971 - यूनाइटेड किंगडम ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग अधिनियम को निरस्त किया।
1947 - आवामी लीग की नेता और बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना वाजिद का जन्म हुआ था।
1837 - बहादुर शाह जफर को मुगल सम्राट बनाया गया।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article