आज का इतिहास : 1907 - भारत के महान क्रांतिकारी भगत सिंह का जन्म हुआ।

आज का इतिहास : 1907 - भारत के महान क्रांतिकारी भगत सिंह का जन्म हुआ।

देश और दुनिया में 27 सितंबर यानी आज का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और हम आपको इन घटनाओं के बारे में बताएंगे...

देश के महान क्रांतिकारी और शहीद भगत सिंह बहुत कम उम्र में ही देश के लिए शहीद हो गए थे। उनका जन्म लायलपुर जिले के बंगा में सन् 1907 में हुआ था। भगत सिंह को 1928 में एक ब्रिटिश पुलिस अधिकारी जे.पी. सॉन्डर्स की हत्या में उनकी भूमिका के लिए गिरफ्तार किया गया था। 23 साल की उम्र में ही अंग्रेजों ने उन्हें फांसी पर चढ़ा दिया था। भगत सिंह को साहस, देशभक्ति और उत्पीड़न के विरुद्ध प्रतिरोध के प्रतीक के रूप में याद किया जाता है

2020 - राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने तीन कृषि विधेयकों को मंजूरी दे दी।
2008 - चीन के अंतरिक्ष यात्री झाई झीगांग ने पहली बार अंतरिक्ष में चहलकदमी की।
1998 - इंटरनेट सर्च इंजन गूगल की स्थापना हुई।
1995 - कलकत्ता मेट्रो का टॉलीगंज और दमदम के बीच पूर्ण क्षमता से परिचालन शुरू हुआ।
1833 - राजा राम मोहन राय का इंग्लैंड के ब्रिस्टल में निधन हुआ था।
1781 - हैदर अली और ब्रिटिश सेना के बीच सालनगढ़ की मशहूर लड़ाई लड़ी गई।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article