आज का इतिहास : 1932 - पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म हुआ था।

आज का इतिहास : 1932 - पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह का जन्म हुआ था।

देश और दुनिया में 26 सितंबर यानी आज का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और हम आपको इन घटनाओं के बारे में बताएंगे...

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर, 1932 को अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत के एक गांव गाह में हुआ था। उन्होंने 1954 में पंजाब युनिवर्सिटी से मास्टर डिग्री पूरी की। 1962 में ऑक्सफोर्ड युनिवर्सिटी से डी. फिल. किया। इसके बाद 1972 में वित्त मंत्रालय में मुख्य आर्थिक सलाहकार बने। फिर 1976 में वित्त मंत्रालय में सचिव का पद भी संभाला। 1982 में RBI के गवर्नर नियुक्त हुए। जब पी.वी नरसिंहराव पीएम बनें, तो उन्होंने मनमोहन सिंह को 1991 में वित्त मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार सौंपा। इसके बाद साल 2004 से 2014 के बीच यूपीए-1 और यूपीए-2 सरकार में वे प्रधानमंत्री पद पर रहे। 10 साल के शासनकाल में कई ऐसे बड़े और महत्वपूर्ण फैसले लिए, जिसने भारत को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने का काम किया।

1998 - सचिन तेंदुलकर ने जिम्बाब्वे के ख़िलाफ़ वनडे मैच में 18वां शतक लगाकर डेसमंड हेन्स का विश्व रिकार्ड तोड़ा।
1996 - अंतरिक्ष यान एसटीएस 79 (अटलांटिस 17), पृथ्वी पर वापस लौटा था।
1954 - जापान में तूफान से पांच नौकाएं डूबने से लगभग 1,600 लोगों की मौत हुई थीं।
1923 - जाने-माने भारतीय अभिनेता देव आनंद का जन्म हुआ था।
1919 - रोटरी क्लब ऑफ इंडिया की कलकत्ता में पहली बैठक हुई।
1820 - भारतीय समाज सुधारक और स्वतंत्रता सेनानी ईश्वर चन्द्र विद्यासागर का जन्म हुआ था।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article