आज का इतिहास : स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाने वाली मैडम भीकाजी रुस्तम कामा का जन्म।

आज का इतिहास : स्वतंत्रता संग्राम में अहम भूमिका निभाने वाली मैडम भीकाजी रुस्तम कामा का जन्म।

देश और दुनिया में 24 सितंबर यानी आज का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और हम आपको इन घटनाओं के बारे में बताएंगे...

विदेशी धरती पर पहली बार भारतीय तिरंगा डिज़ाइन करने और फहराने वाली एक महिला थीं, और वह भी एक पारसी महिला। 24 सितंबर, 1861 को बंबई में जन्मी भीकाजी रुस्तम कामा को जर्मनी में अपनी प्रसिद्ध घोषणा करते समय ज़रा भी अंदाज़ा नहीं था कि वह इतिहास रच रही हैं। उन्‍होंने कहा- "देखो! यह स्वतंत्र भारत का झंडा है! इसे उन युवा भारतीयों के खून से पवित्र बनाया गया है जिन्होंने अपने प्राणों की आहुति दी"।

2014 : भारत ने अपने पहले ही प्रयास में सफलता हासिल करते हुए मंगल पर अपना अंतरिक्ष यान भेजा।
2013 - पाकिस्तान के बलूचिस्तान में 7.7 तीव्रता के भूकंप से 515 लोगों की मौत।
2009 : इसरो ने भारतीय उपग्रह ओशन सैट-2 समेत सात उपग्रह कक्षा में स्थापित किए।
2006 : पाकिस्तानी राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने भारतीय प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को वार्ता का निमंत्रण दिया।
1996 - अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने संयुक्त राष्ट्र में व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर किए।
1971 - रूस के 90 राजनयिकों को जासूसी के आरोप में ब्रिटेन से निकाला गया।

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article