आज का इतिहास : 1974- हेडिंग्ले में भारत ने अपना पहला वनडे मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेला।
देश और दुनिया में 13 जुलाई यानी आज का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और हम आपको इन घटनाओं के बारे में बताएंगे...
13 जुलाई यानी आज ही के दिन 1974 में भारत ने अपने वनडे क्रिकेट के इतिहास का पहला मैच खेला था। इंग्लैंड के लीड्स में भारत और इंग्लैंड की टीम आमने-सामने थे। भारत के पहले वनडे मैच की कप्तानी अजित वाडेकर ने की थी। लीड्स में खेला गया यह वनडे मैच 55 ओवर प्रति पारी का रहा था। पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम 53.5 ओवर में 265 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। इंग्लैंड ने 51.1 ओवर में 6 विकेट खोकर भारतीय लक्ष्य को हासिल कर लिया था।
2011: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई तिहरे बम धमाकों से दहल उठी थी।
2000: फिजी में महेन्द्र चौधरी समेत 18 बंधक रिहा हुए थे।
1998: भारत के लिएंडर पेस ने अपने जीवन का प्रथम ए.टी.पी. ख़िताब जीता।
1977- आपातकाल के दौरान भारत रत्न, पद्म विभूषण आदि जैसे लोक सम्मान वापस लिये गए।
1929- जतिंद्र नाथ दास ने ऐतिहासिक भूख हड़ताल की शुरुआत की।
1803: राजा राम मोहन राय और एलेग्जेंडर डफ ने पांच छात्रों के साथ स्कॉटिश चर्च कॉलेज शुरू किया।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us