आज का इतिहास : 1897 – महान स्वतंत्रता सेनानी राम प्रसाद बिस्मिल का जन्म हुआ था।
देश और दुनिया में 11 जून यानी आज का इतिहास कई महत्वपूर्ण घटनाओं का साक्षी है और हम आपको इन घटनाओं के बारे में बताएंगे…
11 जून 1897 में आज ही के दिन राम प्रसाद बिस्मिल का जन्म हुआ था। क्रांतिकारी होने के साथ वह उच्च कोटि के कवि, शायर, अनुवादक और साहित्कार भी थे। उनकी प्रसिद्ध रचना सरफरोशी की तमन्ना…गाते हुए न जाने कितने ही क्रांतिकारी देश की आजादी के लिए फांसी के फंदे पर चढ़ गए। अंग्रेजों ने ऐतिहासिक ‘काकोरी कांड’ में मुकदमे के बाद 19 दिसंबर 1927 को उन्हें गोरखपुर की जेल में फांसी पर चढ़ा दिया था।
2010: अफ्रीका ने 19वें फुटबाल विश्व कप टूर्नामेंट की मेजबानी की।
1981: ईरान में आए 6.9 तीव्रता के भूकंप से करीब 2000 लोगों की मौत हुई।
1964: जवाहरलाल नेहरू की इच्छा के मुताबिक उनकी अस्थियों को देश के विभिन्न हिस्सों में बिखेरा गया।
1948 – भारतीय राजनीतिज्ञ एवं बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव का जन्म हुआ था।
1921: महिलाओं को ब्राजील में चुनाव में मतदान करने का अधिकार मिला।
1866 – उत्तर प्रदेश के आगरा में उच्च न्यायालय की स्थापना हुई।
1776: अमेरिका की स्वतंत्रता का घोषणा पत्र तैयार करने के लिए समिति बनाई गई।