नई दिल्ली। सरकार द्वारा सभी तरह Blue Aadhaar Card की योजनाओं के लिए आधार कार्ड जरूरी कर दिया गया है। ऐसे में फिर चाहे बड़ों की बात हो या फिर बच्चों की। आपको बता दें बच्चों के लिए बनाए जाने वाले आधार कार्ड की प्रोसेस थोड़ी अलग होती है। बच्चों में उनके जन्म से लेकर 5 वर्ष के होने तक आधार कार्ड बनवाया जाता है। इसके लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरूरत होती है। आइए जानते हैं बच्चों के आधार कार्ड बनने से जुड़ी कुछ जरूरी बातें।
बच्चों के लिए कहां जरूरी होता है आधार कार्ड —
अगर आप किसी बैंक में बच्चे का अकाउंट खुलवाना चाहते हैं या फिर उसका स्कूल में एडमिशन कराना चाहते हैं तो इस कंडीशन में आधार कार्ड बेहद जरूरी हो जाता है। आपको बता दें यदि आप भी अपने बच्चे का इसमें से कोई भी काम करवाने जा रहे हैं तो उस कंडीशन में आपके पास ये आधार कार्ड होना जरूरी है।
आधार कार्ड में नाम, पता, फोटो, डेट ऑफ बर्थ जैसी जरूरी जानकारी भरनी होती हैं।
कैसा होता है बच्चे का आधार कार्ड —
आपको बता दें बड़ों का आधार कार्ड सफेद रंग पर नारंगी और हरे रंग से बना होता है जबकि बच्चों का आधार कार्ड नीले रंग का होता है। यह 5 साल या उससे कम उम्र के बच्चों के लिए बनता है। आपको बता दें कि UIDAI द्वारा बच्चों के लिए नीले रंग का आधार कार्ड बनाया जाता है। इसे बाल आधार कार्ड भी कहा जाता है।
बच्चों के आधार कार्ड के लिए क्या दस्तावेज हैं जरूरी —
अगर आप भी अपने बच्चे का आधार कार्ड बनवाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको नवजात का बर्थ डिस्चार्ज सर्टिफिकेट या माता—पिता के आधार कार्ड के माध्यम से भी बनाया जा सकता है।
किन बच्चों का बन सकता है आधार कार्ड —
आप भी ये सोच रहे होंगे कि किन बच्चों का आधार कार्ड बनता है। तो आपको बता दें 5 साल या उससे कम उम्र के बच्चों के लिए आधार कार्ड बनता है। अगर आप 5 साल के बच्चे का कार्ड बनवा चुके हैं तो उसे दोबारा अपडेट कराना पड़ता है।
कब तक होता है मान्य —
आपको बता दें अगर आपने 5 साल के बच्चे का आधार कार्ड बनवा लिया है। तो 5 साल के बाद उसे अपडेट कराना जरूरी होता है। ऐसा नहीं करने पर ये अमान्य हो जाता है। अगर आप इसे दोबारा अपडेट नहीं कराएंगे तो ये इनएक्टिव भी हो जाता है। बच्चे के 15 साल के होने पर उसका फिर से बायोमैट्रिक अपडेट कराना होता है। इसके लिए आपको नजदीकी आधार सेंटर पर जाना होगा।
कैसे बनवाएं नीला आधार कार्ड —
- इसके लिए सबसे पहले बच्चे को लेकर एनरोलमेंट सेंटर जाएं।
- यहां पर आपको एनरोलमेंट फॉर्म भरकर जमा करना होगा।
- साथ ही डाक्यूमेंट्स के तौर पर अपना आधार कार्ड और नंबर देना होगा।
- इसमें बायोमैट्रिक जानकारी की आवश्यकता नहीं होती।
- केवल एक फोटो क्लिक की जाती है।
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद एक मैसेज आएगा।
- 60 दिनों के अंदर आपके बच्चे का नीला आधार कार्ड तैयार हो जाएगा।
फ्री में होता है बच्चों का आधार कार्ड अपडेट —
- आपको बता दें छोटे बच्चों का आधार कार्ड बायोमैट्रिक अपडेट फ्री में होता है। अपने बच्चे का आधार अपडेट करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।
- सबसे पहले आपको ऑनलाइन अपॉइंटमेंट करनी होगी।
- इसके लिए आपको UIDAI की वेबसाइट https://appointments.uidai.gov.in/easearch.aspx पर जाकर ook an appointment पर क्लिक करें।
- यहां आप अपनी लोकेशन बताएं।
- फिर proceed to book an appointment कर दें।
- अप्वाइंटमेंट मिलने के बाद डॉक्यूमेंट के साथ आधार सेंटर पर जाएं।
- नवजात बच्चे का आधार कार्ड बनवाने के लिए बायोमैट्रिक डाटा की जरूरत नहीं पड़ती।
- ऑथेंटिकेशन पेरेंट्स के बेसिस पर ही आधार कार्ड बन जाता है।
- पेरेंट्स की फोटोग्राफ्स से ही बच्चे का आधार वेरीफिकेशन हो जाता है।