Advertisment

Aadhaar Update : 5 साल बाद वैध नहीं रहता ये आधार, बचाने के लिए कराना होगा ये जरूरी अपडेट

Aadhaar Card is valid only till 5 years: ब्लू आधार कार्ड केवल 5 साल तक ही वैध रहता है। 5 साल की उम्र के बाद बच्चों का आधार बायोमेट्रिक अपडेट कराना जरूरी होता है। जानिए कैसे करें अपडेट, और क्या है पूरी प्रक्रिया।

author-image
anjali pandey
Aadhaar Update : 5 साल बाद वैध नहीं रहता ये आधार, बचाने के लिए कराना होगा ये जरूरी अपडेट

Blue Aadhaar Card is valid only till 5 years: आमतौर पर आधार कार्ड जीवनभर के लिए वैध होता है, लेकिन एक विशेष प्रकार का आधार ऐसा भी है, जो केवल पांच साल तक ही वैध माना जाता है। हम बात कर रहे हैं ब्लू आधार कार्ड की, जिसे बाल आधार भी कहा जाता है। यह कार्ड पांच साल से कम उम्र के बच्चों के लिए जारी किया जाता है और इसके नियम सामान्य आधार कार्ड से अलग होते हैं।

Advertisment

क्या है ब्लू आधार कार्ड?

ब्लू आधार कार्ड विशेष रूप से पांच साल से कम उम्र के बच्चों के लिए बनाया जाता है। इस कार्ड में नीले रंग की थीम होती है जिससे इसे आसानी से पहचाना जा सकता है। छोटे बच्चों के फिंगरप्रिंट और आईरिस पूरी तरह विकसित नहीं होते, इसलिए इस कार्ड में बायोमेट्रिक डाटा नहीं लिया जाता

अभिभावक के आधार से होता है वेरिफिकेशन

ब्लू आधार बनवाने के लिए बच्चे के किसी एक अभिभावक का आधार कार्ड जरूरी होता है। बच्चे की जानकारी उसी आधार से लिंक की जाती है, और उसी के आधार पर वेरिफिकेशन प्रक्रिया पूरी होती है।

क्यों जरूरी है 5 साल बाद अपडेट?

जब बच्चा 5 साल का हो जाता है, तो UIDAI के नियमों के अनुसार उसके आधार कार्ड में बायोमेट्रिक जानकारी (फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैन) जोड़ना जरूरी होता है। यह प्रक्रिया बिल्कुल मुफ्त होती है और इसमें आधार नंबर नहीं बदलता, केवल बायोमेट्रिक डाटा अपडेट किया जाता है।

Advertisment

कैसे कराएं अपडेट?

इसके लिए आधार सेवा केंद्र जाकर प्रक्रिया पूरी करनी होती है। आप UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट uidai.gov.in पर जाकर अपॉइंटमेंट बुक कर सकते हैं:

  1. ‘My Aadhaar’ टैब पर जाएं और ‘Book an Appointment’ पर क्लिक करें।

  2. शहर और सेवा केंद्र चुनें।

  3. मोबाइल नंबर और कैप्चा भरकर OTP प्राप्त करें।

  4. OTP दर्ज कर अपॉइंटमेंट कन्फर्म करें।

सरकारी योजनाओं में मिलता है लाभ

ब्लू आधार कार्ड बच्चों को सरकारी योजनाओं और विभिन्न सेवाओं का लाभ दिलाने में उपयोगी होता है। यदि समय रहते इस कार्ड को अपडेट नहीं किया गया, तो आगे चलकर स्कूल एडमिशन, बैंकिंग या सरकारी सुविधाओं में परेशानी हो सकती है।

Advertisment

अगर आपके घर में 5 साल या उससे कम उम्र का बच्चा है और उसके पास ब्लू आधार है, तो उसकी 5वीं सालगिरह के बाद अनिवार्य रूप से बायोमेट्रिक अपडेट कराएं ताकि आधार कार्ड हमेशा वैध बना रहे।

ये भी पढ़ें : Solar Panel Subsidy 2025: सोलर पैनल पर मिलेगी 30,000 की एक्स्ट्रा सब्सिडी, जानिए किन लोगों को मिलेगा लाभ

ब्लू आधार कार्ड बाल आधार अपडेट आधार सेवा केंद्र आधार बायोमेट्रिक अपडेट आधार कार्ड अपडेट कैसे करें UIDAI update process UIDAI Blue Aadhaar Card Biometric Aadhaar Aadhaar Update for Kids Aadhaar for children Aadhaar after 5 years 5 साल बाद आधार
Advertisment
चैनल से जुड़ें