/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/National-Bansal-News.jpeg)
जयपुर, 11 जनवरी (भाषा) जयपुर के करणीविहार पुलिस थाना क्षेत्र में सोमवार को सड़क दुर्घटना के बाद एक कार में आग लगने से उसमें सवार युवक की जलकर मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि गांधी पथ पर एक कार पोल से टकराने के बाद पलट गई। कार में लगी आग में बीकानेर निवासी मोहित पंवार की जिंदा जलने से मौत हो गई।
उन्होंने बताया कि कार में सवार पंवार के दोस्त विशाल सक्सेना को लोगों ने सुरक्षित निकाल लिया। लेकिन मोहित को कार से नहीं निकला जा सका जिससे उसकी जिंदा जलने से मौत हो गई।
भाषा कुंज पृथ्वी अर्पणा
अर्पणा
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us