हरिद्वार गंगा नदी में मूर्ति विसर्जन करने आया शख्स बहा
हरिद्वार के कनखल इलाके में गणेश विसर्जन के दौरान संतुलन बिगड़ने से संदेश नगर के रहने वाले 38 वर्षीय निखिल गुप्ता गंगा की तेज धारा में बह गया है..जब वे मूर्ति को विसर्जित कर रहे थे, तो अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे गंगा नदी में जा गिरे.यह हादसा मंगलवार देर रात राजघाट पर मूर्ति विसर्जन के दौरान हुआ...इस हादसे के बाद वहां मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया.घना अंधेरा और तेज बहाव के कारण युवक का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है,लगातार गोताखोरों की टीम युवक की तलाश में जुटी है...
वहां मौजूद लोगों ने बताया कि नदी का बहाव बहुत तेज था और अंधेरा भी काफी हो चुका था. इसलिए, कुछ ही पलों में निखिल नजरों से ओझल हो गए. खबर मिलते ही पुलिस और गोताखोरों की टीम तुरंत मौके पर पहुंची. उन्होंने पूरी रात निखिल को ढूंढने की कोशिश की, लेकिन तेज बहाव और अंधेरे के कारण निखिल का कोई पता नहीं लगा सका। आज सुबह से ही युवक को ढूंढने के लिए फिर से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us