Fire Broke Out: इस जिले के प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग, 50 लाख का माल जलकर खाक...

Fire Broke Out: इस जिले के प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग, 50 लाख का माल जलकर खाक…

कटनी। प्रदेश के कटनी जिले में एक प्लास्टिक गोदाम में मंगलवार को भीषण आग लग गई। यहां आग के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। रिहायशी इलाके में बने इस गोदाम में आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। गोदाम से उठ रहे धुंए के बाद फायर ब्रिगेट को मामले की सूचना दी गई। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर कई घंटे मशक्कत की। घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गोदाम में रखा लाखों का माल जलकर खाक हो गया। इस गोदाम में प्लास्टिक का माल रखा हुआ था। वहीं आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। हालांकि फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। मामला कटनी के सावरकर वॉर्ड में बने आनंद प्लास्टिक गोदाम का है। यहां बुधवार सुबह अचानक आग भड़क उठी।

संकरी गलियां बनी परेशानी…

यहां की गलियां संकरी होने के कारण यहां तत्काल प्रभाव से फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं पहुंच सकी। हालांकि कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया है। जानकारी के मुताबिक इस गोदाम में आग लगने से करीब 50 लाख रुपए के माल जलने का अनुमान लगाया जा रहा है। आग लगने के कारणों का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस ने कहा कि आग शॉर्ट सर्किट से लगी है या फिर लगाई गई है। इसकी जांच की जा रही है। जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा। कटनी पुलिस ने बताया कि आग ने भीषण रूप ले लिया था। इस आग पर काबू पाने के लिए 18 गाड़ी पानी की जरूरत पड़ी है।

Share This

Login

Welcome! Login in to your account

Remember me Lost your password?

Lost Password