Dangerous Roads of India: भारत में इन सड़कों पर जरा सी भी लापरवाही पड़ सकती है मंहगी, जानिए वजह

भारत के हर कोने में सड़कें पहुंच गई इन सड़कों पर रोज करोंड़ों लोग अपना-अपना सफर तय करते हैं। सड़कों से लोगों के जीवन में सुगमता तो आई ही है।

Dangerous Roads of India: भारत में इन सड़कों पर जरा सी भी लापरवाही पड़ सकती है मंहगी, जानिए वजह

Deadliest Roads In India: आज भारत के हर कोने में सड़कें पहुंच गई हैं। सड़कों का जाल गांव से लेकर शहर तक फैल चुका है। इन सड़कों पर रोज करोंड़ों लोग अपना-अपना सफर तय करते हैं। सड़कों से लोगों के जीवन में सुगमता तो आई ही है।

साथ लोगों के समय की भी बचत होती है। कई लोगों को तो सड़क पर गाड़ी चलाना बहुत पंसद होता है। लेकिन इसकी भी कुछ शर्तें होती है वो ये कि सड़कें सीधे सपाट और बिना गड्ढों वाली होनी चाहिए। लेकिन क्या आपको पता भारत में ऐसी भी सड़कें है जो अपनी खूबसूरती के अलावा खतरों के लिए भी जानी जाती हैं। आइए आपको बताते है इन सड़कों के बारे में।

जम्मू और कश्मीर की खतरनाक सड़क

सबसे पहले हम बात करने जा रहे है जम्मू कश्मीर की क्योंकि यह भारत की बेहद ही खूबसूरत जगह है। खूबसूरती के अलावा यहां पर खरतनाक सड़क भी है जिसे जोजी ला दर्रा के नाम से जाना जाता है यह सड़क श्रीनगर से लेह के बीच है। यह सड़क करीब 11 हजार फीट की ऊंचाई पर बनी है। इस सड़क पर ड्राइव करते समय लोगों का बेहद ही सावधानी पूर्व वाहन चालने पड़ते है।

publive-image

हिमाचल प्रदेश की पहाड़ो पर बनी सड़क

दूसरे नंबर पर हम बात करेंगे एक खतरनाक सड़क की जो स्थित है हिमाचल प्रदेश में। यह सड़क रोहतांग दर्रा कुल्लु घाटी को लाहौल और स्पीति घाटियों जोड़ती है। बता दें कि यह सड़क पहाड़ी पर ऊंचाई पर स्थित है जहां अक्सर ही बर्फबारी, हिमस्खलन आदि के कारण मौसम खराब रहता है। यहां पर वाहन चालाते समय विशष सावधानी बरतनी पड़ती है। क्योंकि यहां पर हर पल भू-स्खलन का खतरा बना रहता है।

एनएच-5 सड़क

एनएच-5 सड़क इसे देश के सबसे लंबी सड़क के तौर पर माना जाता है। वहीं इस सड़क को ग्रैंड ट्रंक के नाम से भी जाना जाता है। बता दें कि इसकी लंबाई करीब ढाई हजार किलोमीटर है। इसे भी देश की जोखिम भरी सड़कों के रुप में गिना जाता है।

publive-image

दुनिया की सबसे ऊंची सड़क

दुनिया की सबसे अधिक ऊंचाई पर स्थित है खारदुंग ला दर्रा इस भी खतरनाक सड़कों के रुप में गिना जाता है। बता दें कि यह सड़क सर्दियों के महीने में भारी बर्फबारी से ढक जाती है। साथ ही इस सड़क पर वाहनों को निकालने के लिए विशेष रुप से व्यवस्था की गई है। साथ ही समय भी निर्धारित किया गया है वाहनों के निकलने के लिए। यह सड़क करीब 5 हजार 6 सौ मीटर ऊंचाई पर स्थित है।

सिक्किम की जोखिम भरी सड़क

इन सभी के अलावा अभी एक सड़क और भी है जिसे खतरे भरी सड़कों की संज्ञा दी जाती है। यह सिक्किम में है। यह सीधी-सपाट न होकर बेहद ही टेड़ी-मेढ़ी है। लंबे समय तक इस सड़क पर ड्राइव करने से आपको पीठ में दर्द की शिकायत भी हो सकती है। इस सड़क पर भूस्खलन और बर्फबारी का प्रकोप देखा जाता है।

ये भी पढ़ें:

New Cash Limit: सेविंग खाते में कैश रखने की नई लिमिट हुई जारी, RBI गर्वनर ने जारी किया बड़ा अपडेट

Aaj ka Panchang: आज इतने बजे से है गुलिक और राहुकाल, पढ़ें 3 अगस्त का पंचांग

Insurance Claim: दंगों में जले वाहनों की भरपाई का इस तरह मिलेगा इंश्योरेंस क्लेम, जानिए पूरी प्रोसेस

Dark Tourism: क्या आपने कभी डार्क टूरिज्म के बारे में सुना है, आखिर क्यों बढ़ रहा इसका क्रेज

International Literature Festival: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु करेंगी एशिया के सबसे बड़े साहित्य उत्सव ‘उन्मेष’ का उद्घाटन

यह भी पढ़ें
Here are a few more articles:
Read the Next Article