Advertisment

कोलकाता के बाग बाजार इलाके की झुग्गी-बस्ती में भीषण आग लगी

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

कोलकाता, 13 जनवरी (भाषा) कोलकाता के बाग बाजार इलाके की झुग्गी-बस्ती में बुधवार शाम को भीषण आग लग गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Advertisment

उन्होंने बताया कि बाग बाजार महिला कॉलेज के पास शिरोड विद्याविनोद एवेन्यू की झुग्गी-बस्ती के कई मकान आग की चपेट में आ गए हैं और मौके कम से कम पांच दमकल वाहनों को भेजा गया है।

अधिकारियों ने बताया कि झुग्गी-बस्ती में धमाकों की आवाज सुनी गई। पुलिस को संदेह है कि आग के चलते घरों में रखे गैस सिलेंडरों में यह धमाके हुए हैं।

उन्होंने बताया कि फिलहाल किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

कोलकाता पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, '' आग के कारणों का पता नहीं चल सका है। दमकल कर्मी पूरी मशक्कत से आग बुझाने में जुटे हैं और उम्मीद है कि जल्द ही इस पर काबू पा लिया जाएगा।''

Advertisment

उन्होंने बताया कि शाम के समय भीड़ होने के चलते इलाके में भारी यातायात जाम के हालात बन गए।

भाषा शफीक माधव

माधव

Advertisment
चैनल से जुड़ें