Advertisment

गाजीपुर बार्डर पर एक किसान ने कथित रूप से खुदकुशी

author-image
Bhasha
देश में रविवार तक कुल 2,24,301 लाभार्थियों को कोविड-19 का टीका लगाया गया: सरकार

गाजियाबाद, दो जनवरी (भाषा) गाजीपुर में उत्तरप्रदेश-दिल्ली सीमा पर केंद्र के नये कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे 75 साल के एक किसान ने शनिवार सुबह को कथित रूप से फांसी लगा ली।

Advertisment

पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में बिलासपुर निवासी किसान सरदार कश्मीर सिंह ने सचल शौचालय में रस्सी से फांसी लगा ली।

इंदिरापुरम के पुलिस अधीक्षक अंशु जैन ने पीटीआई-भाषा को बताया कि उनके पास से एक सुसाइड नोट मिला है जो गुरमुखी में लिखा गया है।

भारतीय किसान यूनियन के एक नेता के अनुसार सिंह ने सुसाइट नोट में लिखा कि सरकार को कृषि कानूनों को अवश्य ही वापस लेना चाहिए क्योंकि ये किसानों के हितों के खिलाफ हैं।

Advertisment

बीकेयू और कई अन्य किसान संगठन एक महीने से अधिक समय से दिल्ली की सीमाओं पर इन कानूनों के खिलाफ आंदोलन चला रहे हैं।

कथित सुसाइट नोट में सिंह ने इस बात पर क्षोभ प्रकट किया कि इस आंदोलन के दौरान पंजाब के कई लोग मर गये जबकि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से किसी ने भी बलिदान नहीं दिया।

उन्होंने सिख समुदाय से उनके परिवार को उनकी दो पोतियों की शादी कराने में मदद करने और उनकी शादीशुदा बेटी की घरेलू समस्याओं का समाधान करने का अनुरोध भी किया है।

Advertisment

जैन ने बताया कि सिंह का शव उनके पौत्रों को सौंप दिया गया। बीकेयू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने उनकी मृत्यु पर शोक प्रकट किया। उन्होंने सरकार से कश्मीर सिंह और शुक्रवार को दिल का दौरा पड़ने से मर गये किसान के परिवारों को 10-10 लाख रूपये की अनुग्रह राशि देने की मांग की।

भाषा राजकुमार माधव

माधव

Advertisment
चैनल से जुड़ें