/bansal-news/media/post_attachments/wp-content/uploads/2024/06/National-Bansal-News.jpeg)
नयी दिल्ली, एक जनवरी (भाषा) दक्षिण पश्चिम दिल्ली के महिपालपुर क्षेत्र में एक कार के एक ट्रक से टकरा जाने पर, उसमें आग लग गई जिससे कार सवार 28 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। यह जानकारी पुलिस ने शुक्रवार को दी।
पुलिस ने बताया कि यह दुर्घटना बृहस्पतिवार रात नौ बजकर करीब 35 मिनट पर हुई। पुलिस ने बताया कि ट्रक चालक द्वारा वाहन की गति अचानक कम किये जाने के चलते सीएनजी चालित वाहन उससे पीछे से टकरा गया जिससे कार में आग लग गई।
पुलिस ने बताया कि मूल रूप से बिहार का रहने वाला कार चालक सोनू महिपालपुर में किराये के मकान में रहता था। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के समय कार में केवल सोनू ही मौजूद था। पुलिस ने बताया कि टक्कर के चलते सानू के पैर वाहन में फंस गए जिससे वह उसमें से बाहर नहीं निकल सका और उसकी वाहन में ही मौत हो गई।
पुलिस ने बताया कि वाहन का इस्तेमाल कोरियर पैकेज गुरुग्राम पहुंचाने के लिए किया जाता था। पुलिस ने बताया कि प्रासंगिक धाराओं में एक मामला दर्ज कर ट्रक चालक को पकड़ने के प्रयास किये जा रहे हैं।
भाषा अमित मनीषा
मनीषा
/bansal-news/media/agency_attachments/2025/12/01/2025-12-01t081847077z-new-bansal-logo-2025-12-01-13-48-47.png)
Follow Us