प्रभास की नई फिल्म द राजा साब का टीज़र आते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। ये फिल्म हॉरर और कॉमेडी का अनोखा मेल है, और फैंस को प्रभास का ये नया अंदाज़ बहुत पसंद आ रहा है। टीज़र में कभी प्रभास एक राजा की तरह शाही लुक में दिखते हैं, तो कभी एक डरावनी हवेली में घूमते नजर आते हैं। थमन का बैकग्राउंड म्यूज़िक माहौल को और भी प्रभावशाली बना देता है। टीज़र से पहले आया 25 सेकंड का प्री-टीज़र भी फैंस के बीच काफी पॉपुलर हुआ। उसमें प्रभास का स्टाइल और फिल्म का अलग टोन लोगों को खूब भाया। फिल्म में संजय दत्त भी नज़र आएंगे, और उनका लुक भी लोगों को हैरान कर रहा है। कुछ दर्शकों को टीज़र देखकर ‘भूल भुलैया’ जैसी फीलिंग आई, लेकिन प्रभास का अंदाज़ पूरी तरह नया और फ्रेश है। फैंस ने टीज़र को लेकर जबरदस्त रिएक्शन दिए हैं। यूट्यूब और ट्विटर पर इसे लाखों बार देखा जा चुका है और लोग इसे ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं। द राजा साब 5 दिसंबर 2025 को सिनेमा में रिलीज़ होने वाली है, और फैंस का इंतजार अब और भी बढ़ गया है।